SRH vs PBKS: लिविंगस्टोन की आतिशी पारी के दम पर जीता पंजाब, आईपीएल में पहली बार लगे 1000 छक्के
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जिसके लीग स्टेज का आखिरी मैच वानखेड़े के मैदान पर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया। आईपीएल 2022 के लीग स्टेज के 70वें मैच के साथ ही लीग स्टेज की समाप्ति हो गई है और अब से प्लेऑफ की शुरुआत हो जायेगी और महज 4 मैचों के बाद फैन्स को एक नया चैम्पियन मिल जायेगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिसने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 157 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में पंजाब किंग्स ने महज 5 विकेट खोकर स्कोर को 15.1 ओवर में ही चेज कर डाला और 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन की अपनी 7वीं जीत हासिल की और छठे पायदान पर रहते हुए सीजन को खत्म किया। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8 हार के साथ सीजन को 8वें पायदान पर रहकर अलविदा कहा।
और पढ़ें: पेस किंग और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट को मिला भारतीय टीम से बुलावा, पर जिसके पास दोनों उसे किया नजरअंदाज
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये अभिषेक शर्मा (43), राहुल त्रिपाठी (20), एडेन मार्करम (21), वाशिंगटन सुंदर (25) और रोमारियो शेफर्ड (26) ने शानदार पारी खेली और निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने विस्फोटक शुरुआत की और जॉनी बेयरस्टो (23), शिखर धवन (39) की पारी के दम पर 3 ओवर में ही 28 रन जोड़ डाले।
फैजल फारूकी ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया, जिसके बाद शाहरुख खान (19) ने धवन के साथ पारी को संभालने का काम किया और 38 रनों की साझेदारी कर डाली। उमरान मलिक ने शाहरुख खान का विकेट लेकर एक बार फिर से साझेदारी को तोड़ने का काम किया, जिसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने मयंक अग्रवाल का विकेट लेकर तीसरा झटका दिया। यहां पर लियाम लिविंगस्टोन ने धवन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया।
लियाम लिविंगस्टोन ने एक बार फिर से विस्फोटक पारी खेलते हुए महज 22 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों के दम पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 16वें ओवर की पहली ही गेंद पर जीत दिला दी। फजलहक फारूकी ने 2 विकेट चटकाये तो वहीं पर वाशिंगटन सुंदर, जगदीश सुचित और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट हासिल किये। इस मैच में 15 छक्के लगे जिसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार हुआ जब एक सीजन के दौरान 1000 छक्के लगते हुए देखने को मिले।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications