सोशल मीडिया पर छा गईं पूरे देश की क्रश स्मृति मंधाना, पाकिस्तान के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी
एजबेस्टन, जुलाई 31। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली जीत दर्ज कर ली है। अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटा दी। इस शानदार जीत में सबसे पहले तो गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। स्नेहा राणा और राधा यादव ने सबसे अधिक 2-2 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान ने 18 ओवर के मैच में भारत को 100 रन का लक्ष्य दिया। इस आसान से लक्ष्य को भारतीय टीम ने 12वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
Recommended Video

मंधाना ने खेली विस्फोटक पारी
भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 63 रन की पारी खेली। मंधाना ने 42 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। मंधाना के साथ शेफाली वर्मा ने 16 और एस मेघना ने 14 रन का योगदान दिया। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया ग्रुप ए के पॉइंट टेबल में टॉप पर आ गई है। भारत का अब अगला मैच बारबाडोस के खिलाफ 3 अगस्त को होगा।

दिग्गजों ने की मंधाना की तारीफ
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना की ओर से खेली गई पारी के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हीं की बात कर रहा है। स्मृति मंधाना के लिए कई कई दिग्गज क्रिकेटरों ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि स्मृति मंधाना ने आज अपनी क्लास दिखा दी है, भारतीय लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वसीम जाफर ने भी स्मृति मंधाना की तारीफ की है।

मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी खेली थी तूफानी पारी
आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहले ही मैच में भारत को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 17 गेंदों में 24 रन की पारी खेली थी, जिसमें से 20 रन तो उन्होंने 5 चौके लगाकर बनाए थे। हालांकि भारत वो मैच हार गया था। उस मैच में शेफाली वर्मा ने 48 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications