श्रेयस अय्यर ने खरीदी शानदार मर्सिडीज गाड़ी, कीमत देख रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक शानदार मर्सिडीज गाड़ी खरीदी है। अय्यर ने मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक एसयूवी खरीदी है। सामने आई तस्वीर में अय्यर नई एसयूवी के साथ खड़े होते हुए दिखे। जर्मन कार निर्माता के प्रमुख डीलरशिप द्वारा यह तस्वीर शेयर की गई।

यह भी पढ़ें- RCB बनेगी और बेहतर टीम, आकाश चोपड़ा बोले- इन्हें रिलीज करो, पैसा बचाओ

Recommended Video

    Indian Cricketer Shreyas Iyer buys top model of luxurious Mercedes Benz | वनइंडिया हिन्दी | #Cricket
    कीमत देख रह जाएंगे हैरान

    कीमत देख रह जाएंगे हैरान

    मर्सिडीज-एएमजी जी 63 4मैटिक मशहूर जी-वैगन सीरीज का टाॅप माॅडल है और इसमें एएमजी 4.0-लीटर, ट्विट टर्बो वी8 इंजन है, जो 585 एचपी के साथ 850 न्यूटन मीटक टॉर्क जनरेट होता है। इसकी स्पीड की बात करें तो ये SUV महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। बता दें कि मर्सिडीज एएमजी जी 63 कुल 9 कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें मैग्नेटाइट ब्लैक मैटेलिक, brilliant ब्लू, सेलेनाइट ग्रे मैटेलिक, मोजावे चांदी, इरिडियम सिल्वर मैटेलिक, रुबेलाइट रेड, पोलर व्हाइट, ओब्सीडियन ब्लैक and एमरल्ड ग्रीन कलर शामिल हैं।

    लैंडमार्क कार्स ने दी बधाई

    लैंडमार्क कार्स ने दी बधाई

    सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लैंडमार्क कार्स मुंबई ने लिखा, "भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को एक बिल्कुल नई मर्सिडीज-बेंज जी 63 के लिए बधाई। यह कार बेजोड़ ऑफ-रोड और ऑन-रोड क्षमताओं के साथ अपलोड है। हम स्टार परिवार में आपका स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि आप इस गाड़ी को चलाने में उतना ही आनंद लेंगे जितना हमें आपकी कवर ड्राइव देखने में आता है।"

    अब टी20 सीरीज में दिखेंगे अय्यर

    अब टी20 सीरीज में दिखेंगे अय्यर

    इस बीच, अय्यर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में दिखाई देंगे। सीरीज जून को शुरू होगी। इसके बाद कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून), राजकोट (17 जून) में मैच होंगे और फाइनल मैच 19 जून (रविवार) को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केएल राहुल को भारतीय टीम का कप्तान चुना है। केकेआर इस बार आईपीएल 2022 की अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहे। अय्यर की टीम 14 में से 6 मैच जीते और लीग चरण से बाहर हो गए। हालांकि अय्यर ने अच्छा काम किया। वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और मजबूत भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+