Sania Mirza -Shoaib Malik Relationship : 'लगता है सानिया से सुलह हो गई... ' शोएब मलिक की नई पोस्ट पर बोले लोग
तलाक की खबरों के बीच इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। WTA 1000 इवेंट उनका लास्ट टूर्नामेंट होगा।

Sania Mirza -Shoaib Malik new Post : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने लोगों को बेचैन कर रखा है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्या सच है और क्या गलत, कभी लगता है कि दोनों के बीच में वाकई सही में कुछ ठीक नहीं है और कभी लगता है कि दोनों आपस में बहुत ज्यादा खुश हैं। ताजा मामले में भी ऐसा ही हुआ है, दरअसल शोएब मलिक की नई पोस्ट ही कुछ ऐसी है, जिसे देखकर लोगों को लगने लगा है कि इस कपल के बीच सब ठीक है।

फराह खान का 9 जनवरी को जन्मदिन था
दरअसल सानिया मिर्जा की क्लोज फ्रेंड और मशहूर कोरियोग्राफर- डायरेक्टर फराह खान का 9 जनवरी को जन्मदिन था। जिन्हें शोएब ने बड़े ही रोचक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शोएब ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो बीवी सानिया और फराह खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के नीचे उन्होंने लिखा -"Happy birthday Dear @farahkahnkunder (hug and cake emojis)."

फोटो में सानिया-शोएब काफी खुश
इस पोस्ट में तीनों बहुत खुश दिख रहे हैं। तीनों ने ही सनग्लासेज लगा रखे हैं। शोएब के लेफ्ट साइड सानिया मिर्जा और राईट साइड में फराह हैं। सानिया और फराह दोनों ने ब्लू टॉप पहना है तो वहीं मलिक भी कैजुअल लुक में हैं। शोएब ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई और लोग इस पर कमेंट करने लगे।
Urvashi Rautela: कौन हैं उर्वशी रौतेला, क्या है RP वाला चक्कर?

'लगता है कि सुलह हो गई'
इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने लिखा है कि 'लगता है कि सानिया से सुलह हो गई', तो किसी ने लिखा है कि 'क्यों अपनी ही शादी का मजाक बना रहे हो?' तो किसी ने लिखा कि 'लगता है मामला सुलझ गया है वरना कौन बीवी की दोस्त का जन्मदिन याद रखता है?'

'सानिया-शोएब अपनी शादी में खुश में नहीं'
कुल मिलाकर इस वक्त शोएब मलिक की पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और लोग उनसे और उनकी पत्नी दोनों से इस मामले में सच बोलने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सानिया-शोएब तलाक ले रहे हैं।
सानिया और शोएब की शादी टूटी ?
दोनों के अलग होने की वजह पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर है, कहा जा रहा है कि आयशा और शोएब मलिक का अफेयर चल रहा है , जिसके कारण सानिया और शोएब की शादी टूटी है और कई बिजनेस प्रोजेक्ट की वजह से दोनों अपनी शादी टूटने का ऐलान नहीं कर रहे हैं।
सानिया मिर्जा के किया संन्यास का ऐलान
मालूम हो कि तलाक की खबरों के बीच इंडिया की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में सानिया ने कहा कि 'वे WTA 1000 इवेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलने के बाद संन्यास ले रही हैं।'
सानिया ने शोएब से शादी साल 2010 में की थी
उन्होने शोएब से शादी साल 2010 में की थी। शादी के आठ साल बाद इस कपल को बेटा हुआ था। खास बात ये है कि शोएब मलिक की बेगम बनने के बाद भी सानिया ने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications