रिटायरमेंट के बाद भी खेलते रहेंगे शिखर धवन! क्रिकेट के मैदान में अब भी देख पाएंगे अपने 'गब्बर' को

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के के 'गब्बर' यानी श‍िखर धवन ने 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। टीम इंड‍िया के सलामी बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने एक वीडियो जारी कर ये जानकारी दी है कि अब वो इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे।

इसके बाद शिखर धवन के फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेलते हुए अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं देख पाएंगे। तो शिखर धवन के चाहने वालों घबराइए मत...आप अब भी शिखर धवन को क्रिकेट के मैदान में देख पाएंगे।

Shikhar Dhawan Retirement

ये भी पढे़ं- Shikhar Dhawan Records: शिखर धवन के ये बड़े रिकॉर्ड्स कर देंगे हैरान, आसपास भी नहीं है कोई बल्लेबाज

IPL खेलते देखे जा सकते हैं शिखर धवन, वीडियो से ही मिले संकेत

असल में शिखर धवन ने संन्यास का औपचार‍िक ऐलान तो कर दिया है लेकिन अपने जारी वीडियो में उन्होंने कहीं भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर कोई बात नहीं की है। शिखर धवन ने 1 मिनट 17 सेकंड के रिटायरमेंट वीडियो में कहीं भी आईपीएल को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए ये माना जा रहा है कि वह टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि श‍िखर धवन आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए दिखेंगे।

शिखर धवन कंपटेटिव क्रिकेट में आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आए थे। उस वक्त उन्होंने पंजाब किंग्स की की कप्तानी की थी। हालांकि शुरुआत के पांच मैचों में वो नहीं खेल पाए थे क्योंकि वह चोटिल थे। उनकी जगह सैम करन ने ली थी और कप्तानी की थी।

Shikhar Dhawan Retirement

ये भी पढ़ें- Shikhar Dhawan: अगर अभी तक खेल रहे होते शिखर धवन तो बनाते इतने रन! गब्बर ने अचानक क्यों लिया संन्यास?

शिखर धवन ने अपने रिटायरमेंट वीडियो में क्या कहा?

शिखर धवन ने अपने रिटायरमेंट वीडियो में कहा,

''आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें ही दिखती हैं और आगे देखने पर पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी। जिसके लिए मैं कई लोगों को शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी, मदन शर्मा जी, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। फिर मेरी टीम जिसके साथ-साथ मैं सालों खेला। मुझे एक परिवार मिला। नाम मिला और आपका सबका प्यार मिला।...लेकिन कहते हैं ना, कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है...तो बस, मैं भी ऐसा ही करना जा रहा हूं... मैं अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट का ऐलान कर रहा हूं। और जब मैं अपनी क्रिकेट जर्नी को अलविदा कह रहा हूं तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं अपने देश के लिए बहुत खेला। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं बीसीसीआई और डीडीसीए का, जिन्होंने मुझे मौका दिया और मेरे सारे फैन्स का, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया। मैं खुद से यही कहता हूं कि भाई तुम इस बात से दुखी मत हो कि तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा। पर इस बात की खुशी अपने पास रख कि तू अपने देश के लिए खेला। और ये मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि मैं खेला।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+