Shikhar Dhawan: अगर अभी तक खेल रहे होते शिखर धवन तो बनाते इतने रन! गब्बर ने अचानक क्यों लिया संन्यास?

भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 24 अगस्त को धवन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने गुरुओं, साथियों, प्रशंसकों, दिल्ली और बीसीसीआई के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में था, लेकिन क्या आप जानते हैं धवन अगर आज भी क्रिकेट खेल रहे होते तो वे कितने रन बनाते? आइए जानते हैं।

धवन के करियर की प्रमुख उपलब्धियां
धवन ने अपने करियर के दौरान काफी प्रभाव छोड़ा। उन्होंने 16 मार्च 2013 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया, यह उपलब्धि उन्होंने सिर्फ़ 85 गेंदों में हासिल की। ​​उन्होंने लगातार दो ICC चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट (2013 और 2017) में सबसे ज़्यादा रन बनाने के लिए 'गोल्डन बैट' पुरस्कार जीता। इसके अलावा, वे 2015 के वनडे विश्व कप में भारत के शीर्ष स्कोरर थे।

Shikhar Dhawan

अगर अभी तक खेल रहे होते शिखर धवन तो बनाते इतने रन
वनडे में धवन ने 167 मैच खेले और 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6793 रन बनाए। उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में 68 मैच शामिल हैं, जिसमें उन्होंने 27.92 की औसत और 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 34 मैच खेले और 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। शिखर धवन अगर 250 मैच खेलते तो उनके 44.11 के औसत से 10000 से ज्यादा रन होते। इसके अलावा धवन अगर 150 टी20 खेलते तो उनके 10000 से ज्यादा रन होते

शिखर धवन ने अचानक क्यों लिया रिटायरमेंट
धवन को शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसी उभरती युवा प्रतिभाओं के कारण वापसी करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने आगामी ICC आयोजनों के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया। इस बदलाव में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी टी20 क्रिकेट से हट गए ताकि नई प्रतिभाओं के लिए रास्ता बनाया जा सके।

धवन ने क्रिकेट में बदलाव को किया स्वीकार
धवन ने अपने क्रिकेट सफर को अलविदा कहते हुए खुद इन बदलावों को संतोष के साथ स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि, 'अब जब मैं अपने क्रिकेट सफर को अलविदा कह रहा हूं, तो मुझे संतुष्टि है कि मैंने अपने देश के लिए बहुत कुछ खेला।'

शिखर धवन को फॉर्म के साथ करना पड़ा संघर्ष
हाल ही में घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, खासकर आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ, जहां वह प्रभाव छोड़ने के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसी अटकलें थीं कि पंजाब किंग्स 2025 में आईपीएल मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज़ कर सकती है।

इसके अलावा शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर प्रतिभा और अपनी बारी का इंतज़ार करने की कहानी रहा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2010 में अपना वनडे डेब्यू किया, लेकिन शुरुआत में टॉप ऑर्डर में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के कारण उन्हें लगातार मौके नहीं मिल पाए, और बाद में उन्हें अपनी फॉर्म का साथ नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें अधिकतम समय क्रिकेट के मैदान से बाहर रहना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+