कैसा लगा था जब कप्तानी छीनकर केएल राहुल को दी गई, शिखर धवन ने शेयर किया अपना अनुभव

भारत के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन अब वनडे के कप्तान होने का एक्सपीरियंस भी ले रहे हैं। हालांकि ये तभी होता है जब भारत के पास उसके नियमित कप्तान या उप-कप्तान ना हो। एक बार तो ऐसा भी हो चुका है कि शिखर धवन से कप्तानी लेकर केएल राहुल को कमान सौंप दी गई। तब क्रिकेट फैंस को लगा था कि धवन की बेज्जती की गई है। आप ऐसे उनको कप्तान बनाकर राहुल के आने पर हटा नहीं सकते लेकिन बीसीसीआई एंड टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला किया। ये था इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा।

तब इतना बुरा नहीं लगा था

तब इतना बुरा नहीं लगा था

धवन ने बताया कि उनको तब इतना बुरा नहीं लगा था और वे हर्ट महसूस नहीं कर रहे थे। शुरुआत में धवन को कप्तान बनाकर बाद में राहुल द्वारा उन्हें रिप्लेस कराया गया था। धवन का मानना है कि वो कदम ठीक था क्योंकि राहुल को बाद में एशिया कप 2022 में भी टीम को लीड करना था। अब धवन फिर से कप्तान हैं और ये मौका है न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का जो 25 नवंबर से शुरू हो रही है।

यह करना सही था

यह करना सही था

धवन ने प्री मैच कॉन्फ्रेंस में कहा, "सबसे पहले, मैं अपने करियर के इस पड़ाव पर भारत की कप्तानी करने के लिए भाग्यशाली हूं। मुझे चुनौतियों और अवसरों को भुनाना अच्छा लगता है। हमने युवा टीमों के साथ कई सीरीज जीती हैं। केएल मुख्य टीम के लिए उप-कप्तान है और जब वह चोट से वापस आए, तो उनको कप्तानी मिली। मुझे लगा कि अगर एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो जाते हैं तो राहुल को लीड करना पड़ सकता है। इसलिए, यह करना सही था।"

सब ऊपर वाले की प्लानिंग का पार्ट है

सब ऊपर वाले की प्लानिंग का पार्ट है

धवन आगे कहते हैं कि "मुझे दुख नहीं हुआ क्योंकि मुझे लगता है कि यह सब ऊपर वाले की प्लानिंग का पार्ट है जो सभी के लिए अच्छा है। मैंने दक्षिण अफ्रीका सीरीज में कप्तानी की और यह चयनकर्ताओं की वजह से था। इसलिए, मुझे बुरा नहीं लगा। "

धवन ने नौ वनडे और तीन टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में मेन इन ब्लू को जीत का स्वाद चखाया है।

2022 में धवन ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह में से पांच एकदिवसीय मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए जीत हासिल की। फिलहाल उनकी नजरें ऑकलैंर पर टिकी हैं जहां टीम इंडिया पहुंच चुकी है।

(Photo- Shikhar Dhawan Instagram)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+