Punjab Weather News: पंजाब में आज बारिश के आसार, फिर अगले 3 दिन लू का यलो अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

Punjab Weather Forecast May 2026: पंजाब में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट लेने जा रहा है। राज्य में जहां 15 मई को कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, वहीं इसके तुरंत बाद भीषण गर्मी और लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

मौसम विभाग ने दक्षिण पंजाब के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक सप्ताह में पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

punjab-weather-update-15-may-2026

पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर अब खत्म होने की ओर है। इसके चलते राज्य में मौसम साफ होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगेगा। वीरवार शाम कुछ जिलों में हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन दिनभर लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

Bathinda Heatwave Alert: बठिंडा सबसे गर्म, कई शहरों में 40 डिग्री पार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को पंजाब के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा-

  • फाजिल्का - 40.9°C
  • पटियाला - 40.4°C
  • फरीदकोट - 40°C
  • अमृतसर - 38.4°C
  • लुधियाना - 38.4°C

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

आज इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई को अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का समेत सीमावर्ती जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों में जाने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी, क्योंकि इसके बाद राज्य में लू का असर बढ़ने की संभावना है।

Punjab Election 2026: Diljit Dosanjh राजनीति में आएंगे? 'पंजाब दा पुत्तर' के एक इशारे से दिल्ली में हलचल
Punjab Election 2026: Diljit Dosanjh राजनीति में आएंगे? 'पंजाब दा पुत्तर' के एक इशारे से दिल्ली में हलचल

16 मई से शुरू होगा लू का असर

16 मई के लिए मौसम विभाग ने बठिंडा और मानसा जिलों में लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

17 मई को बठिंडा और मानसा में गर्मी का असर बना रहेगा। आसपास के इलाकों में भी तेज धूप और लू जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

18 मई को फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान और बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को गंभीर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब को लू से कब मिलेगी राहत?

फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक पंजाब में भीषण गर्मी से बड़ी राहत के संकेत नहीं दिए हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाएं कुछ समय के लिए राहत जरूर दे सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर आने वाले दिनों में तापमान ऊंचा बने रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए कई जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें
  • फिलहाल राहत के आसार कम

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब में भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की संभावना कम है। बीच-बीच में हल्की बारिश जरूर राहत दे सकती है, लेकिन कुल मिलाकर राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता रहेगा। लोगों को आने वाले दिनों में तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट! बारिश को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल
Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट! बारिश को लेकर IMD का ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन कैसा रहेगा हाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+