IND vs WI : भारत के 2 खिलाड़ियों ने दी कोरोना को मात, एक अभी भी है संक्रमित
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में उस समय हलचल मच गई थी, जब विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले ओपनर शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, जो टीम का हिस्सा थे। हालांकि अब टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि दो खिलाड़ियों ने कोरोना को मात दे दी है। जी हां, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब उन्हें प्रैक्टिस करने की अनुमति भी मिल चुकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई को एक सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा, "हां, शिखर और श्रेयस की कोरोना रिपोर्ट अब नेगेटिव पाई गई है। उन्हें ट्रेनिंग के लिए अनुमति दे दी गई है। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ अभी भी आइसोलेशन में हैं।" भारतीय टीम पहला मैच जीतने के बाद अब दूसरे मैच की तैयारी में है जो 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- गंभीर बीमारी से जूझ रहा देश का 'हीरो' लिंबा, नहीं भूल पाया हार का गम
गाैर हो कि स्टैंडबाई गेंदबाज नवदीप सैनी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही कोचिंग स्टाफ के तीन अन्य सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए थे। जैसे की कोरोना से संक्रमित खिलाड़ियों के नाम सामने आए तो बीसीसीआई ने सबसे पहले मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में जोड़ा। इसके बाद ईशान किशन को भी पहले वनडे के लिए चुना। किशन पहले मैच में रोहित शर्मा के साथ बताैर ओपनर उतरते दिखे। तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे पहले 12 फरवरी को होना था, लेकिन आईपीएल नीलामी के लिए उसे एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा। आईपीएल नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। फिर इसके बाद 16 फरवरी से तीन टी20आई मैचों की सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत-विंडीज के बीच खेली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications