‘35 का हूं 75 साल का नहीं’, लगातार हो रही अनदेखी पर भड़का भारतीय खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) को एक बार फिर से बड़ी निराश हाथ लगी है। बुधवार को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम का ऐलान किया गया

नई दिल्ली, 25 अगस्त: विकेटकीपर बल्लेबाज और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson) को एक बार फिर से बड़ी निराश हाथ लगी है। बुधवार को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम का ऐलान किया गया, जिसमें लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी जैक्सन को टीम में मौका नहीं मिला। इसको लेकर सौराष्ट्र के स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

चयनकर्ताओं पर फूटा शेल्डन का गुस्सा

चयनकर्ताओं पर फूटा शेल्डन का गुस्सा

शेल्डन जैक्सन को इंडिया ए की टीम में अपने चयन की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उनको निराशा ही मिली। टीम का ऐलान होने के बाद जैक्सन ने चयनकर्ताओं पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और लिखा कि मैं 35 साल का हूं 75 साल का नहीं। नाराजगी जताते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ट्विटर पर लिखा,

''यदि मैंने 3 सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है, तो मुझे सपने देखने और सिलेक्शन की उम्मीद रखने का पूरा अधिकार है। मुझे मेरे प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा, मेरी उम्र नहीं देखी जाएगी। यह सुनकर बहुत थक गया हूं कि मैं एक अच्छा प्लेयर और परफॉर्मर हूं, लेकिन मैं बूढ़ा हो गया हूं। मैं अभी 35 का हूं ना कि 75 का।''

2019-20 में जीती थी रणजी ट्रॉफी

2019-20 में जीती थी रणजी ट्रॉफी

2019-20 के रणजी सीजन में सौराष्ट्र को चैंपियन बनाने में शेल्डन ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने 10 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत के साथ कुल 809 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और इतने ही अर्धशतक भी देखने को मिले।

जैक्सन ने 79 फर्स्ट क्लास मैचों में 50.39 की शानदार औसत से कुल 5947 रन बनाए हैं। 133 पारियों में उनके नाम पर 19 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज है। घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी का नाम और कद बहुत बड़ा है।

पहले भी की थी नाराजगी जाहिर

पहले भी की थी नाराजगी जाहिर

आईपीएल-15 के बाद भी जैक्सन का एक बयान काफी वायरल हुआ था। उन्होंने चयनकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा था कि टीम में चयन उम्र के आधार पर किया जाता है। तब शेल्डन ने कहा था, ''मेरा चयन क्यों नहीं किया गया, इस पर मुझसे किसी ने बात नहीं की, लेकिन जब मैंने उनसे पूछा कि मुझे सिलेक्ट होने के लिए क्या करने की जरूरत है? तब उन्होंने कहा कि मैं बूढ़ा हूं। वो बोले हम 30 साल के ऊपर किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं चुनेंगे। लेकिन कुछ सालों बाद 32-33 साल के खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाया गया।''

इस सीजन भी बोला बल्ला

इस सीजन भी बोला बल्ला

रणजी 2021-22 के सीजन में भी शेल्डन जैक्सन ने शानदार प्रदर्शन किया था। सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज ने केवल 3 मैचों में 78.25 की शानदार औसत से कुल 313 रन जोड़े थे। 5 पारियों में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए थे। आईपीएल 2022 में वह केकेआर की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, इस टूर्नामेंट में वह फेल रहे और उन्होंने 5 मैचों में केवल 23 रन ही बना सके। आईपीएल के 9 मैचों में जैक्सन ने केवल 61 रन बनाए हैं।

कुछ इस प्रकार है इंडिया ए की टीम

कुछ इस प्रकार है इंडिया ए की टीम

न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच 1 से 18 सितंबर के बीच 3 चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के सभी मुकाबले बेंगलुरु में होंगे। चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए की टीम इस प्रकार है-

प्रियांक पांचाल (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, सौरभ कुमार, राहुल चाहर , प्रसिद्ध कृष्णा, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, यश दयाल, अर्जन नागवासवाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+