Shefali Jariwala की मौत कैसे हुई? मरने के 11 महीने बाद पराग ने बताया नया सच, ब्यूटी ट्रीटमेंट का खोला राज
Shefali Jariwala: फेमस मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने जून 2025 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया था। कांटा लगा गाने से रातोंरात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला के जाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था।
शेफाली जरीवाला की मौत पर पति का नया खुलासा
किसी ने शेफाली जरीवाला की मौत को ब्यूटी ट्रीटमेंट से जोड़ दिया तो किसी ने दावा किया कि जवान दिखने के लिए वह खास इंजेक्शन लेती थीं। अब इन तमाम चर्चाओं पर उनके पति पराग त्यागी ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

'जिंदगी और मौत पर अफवाहें फैलाना बंद करें'
एक इंटरव्यू में पराग त्यागी ने साफ शब्दों में कहा है कि शेफाली जरीवाला को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह बेबुनियाद और झूठी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना सच्चाई जाने किसी की जिंदगी और मौत पर अफवाहें फैलाना बंद करें।
'शेफाली को गोरा होने या जवान दिखने की जरूरत नहीं थी'
-फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में पराग त्यागी काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला बेहद फिट और हेल्दी लाइफ जीती थीं। वह सामान्य खाना खाती थीं और खुद को भूखा रखने जैसी चीजों में विश्वास नहीं करती थीं।
-पराग त्यागी ने कहा कि शेफाली ने मौत से एक दिन पहले चाइनीज खाना खाया था और वह पूरी तरह सामान्य थीं। उन्होंने उन दावों पर भी नाराजगी जताई जिनमें कहा गया था कि एक्ट्रेस किसी तरह के एंटी-एजिंग या स्किन इंजेक्शन लेती थीं।
इंजेक्शन से हमेशा के लिए जवान हो जाते हैं क्या?
पराग त्यागी ने इंटरव्यू में कहा- मेरी पत्नी शेपाली जरीवाला को ज्यादा गोरा होने की क्या जरूरत थी? लोग कह रहे हैं कि कोई इंजेक्शन इंसान को हमेशा जवान रखता है। अगर ऐसा सच होता तो दुनिया के बड़े-बड़े लोग आज जिंदा होते। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे अफवाह फैलाने वालों के लिए करारा जवाब मान रहे हैं।
शेफाली की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मची थी सनसनी
-शेफाली जरीवाला की मौत की खबर सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने उनके फिटनेस रूटीन को वजह बताया तो कुछ ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। हालांकि परिवार की ओर से कभी भी ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई।
-इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने भी उस समय अफवाहों पर नाराजगी जाहिर की थी। उनका कहना था कि किसी कलाकार के निधन के बाद बिना तथ्यों के उसकी निजी जिंदगी पर सवाल उठाना बेहद गलत है।
-आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला हमेशा अपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज और कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती थीं। टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस से लेकर सोशल मीडिया तक उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग थी। यही वजह है कि उनके निधन ने फैंस को अंदर तक तोड़ दिया था।
'शेफाली की आत्मा आज भी मेरे साथ है'
-इंटरव्यू के दौरान शेफाली के पति पराग त्यागी कई बार रोने लगे थे। उन्होंने कहा कि शेफाली जरीवाला भले इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी वह आज भी महसूस करते हैं। पराग ने कहा कि इंसान की मौत तय होती है और शेफाली का जाना भी शायद किस्मत में लिखा था।
-पराग त्यागी ने लोगों से हाथ जोड़कर कहा कि कृपया झूठी बातें फैलाना बंद करें और शेफाली की यादों का सम्मान करें। पराग का ये बयान उन तमाम अफवाहों के बीच आया है जिन्होंने पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर माहौल गर्म कर रखा था।
मुश्किल वक्त में पेट डॉग 'सिंबा' बना सहारा
-शेफाली जरीवाला के जाने के बाद पराग त्यागी पूरी तरह टूट गए थे। इस कठिन दौर में उनका सबसे बड़ा सहारा बना उनका पालतू डॉग 'सिंबा'। पराग ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक पालतू जानवर उन्हें इतना भावनात्मक सहारा दे सकता है।
-पराग त्यागी ने कहा कि सिंबा हर पल उनके साथ रहा और अकेलेपन में उन्हें संभालता रहा। शेफाली भी सिंबा से बेहद प्यार करती थीं और अक्सर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं।
'कांटा लगा' गाने से मिली थी देशभर में पहचान
-साल 2000 के दशक में रिलीज हुए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' ने शेफाली जरीवाला को रातोंरात स्टार बना दिया था। उनके बोल्ड अंदाज और डांस स्टाइल ने उन्हें युवाओं के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और रिएलिटी प्रोग्राम्स में हिस्सा लिया था।
-हालांकि ग्लैमर की दुनिया में लंबा सफर तय करने के बावजूद शेफाली जरीवाला हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी संतुलित नजर आती थीं। यही वजह है कि उनके मौत के बाद फैली अफवाहों ने परिवार और करीबियों को गहरी चोट पहुंचाई थी।













Click it and Unblock the Notifications