Karuppu Release: रिलीज से कुछ घंटे पहले मुसीबत में फंसी सूर्या-तृषा की 'करुप्पु', शो कैंसिल, फैंस को लगा झटका

Karuppu Release: साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'करुप्पु' रिलीज से ठीक पहले विवादों और मुश्किलों में घिर गई है। आज यानी 14 मई 2026 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म के सुबह 9 बजे वाले शो अचानक कैंसिल कर दिए गए, जिससे फैंस के बीच भारी निराशा फैल गई है।

विवादों में घिरी सूर्या की फिल्म 'करुप्पु'
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि तमिलनाडु में सरकारी मंजूरी मिलने के बावजूद फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज अंतिम समय में अटक गई है। फिल्म को लेकर लंबे समय से जबरदस्त क्रेज बना हुआ था और एडवांस बुकिंग भी तेज रफ्तार से चल रही थी लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले हुए इस घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

karuppu

देर रात मेकर्स ने जारी किया ऐसा बयान

-फिल्म के निर्माता SR Prabhu ने 14 मई 2026 की रात करीब 1 बजे एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए मॉर्निंग शो कैंसिल होने की जानकारी दी। उन्होंने दर्शकों से माफी मांगते हुए लिखा कि कुछ खास कारणों की वजह से फिल्म 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो कैंसिल किए जा रहे हैं।

-निर्माताओं के इस अचानक ऐलान ने उन फैंस को सबसे ज्यादा निराश किया है, जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखे थे और फिल्म के पहले शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

कौन हैं Seerat Kapoor, जिन्हें कहा गया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी'? एक्टर संग कैसी दोस्ती? मचा हंगामा
कौन हैं Seerat Kapoor, जिन्हें कहा गया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी'? एक्टर संग कैसी दोस्ती? मचा हंगामा

पैसों की परेशानी बना रिलीज में रुकावट?

-फिल्म के सामने आई इस परेशानी की वजह कथित तौर पर वित्तीय मुद्दों को बताया जा रहा है। निर्देशक-एक्टर RJ Balaji ने भी रिलीज से पहले संकेत दिए थे कि कुछ आर्थिक समस्याएं चल रही हैं, जिन्हें देर रात तक सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

-हालांकि हालात समय पर सामान्य नहीं हो सके और इसका असर सीधे फिल्म की रिलीज पर पड़ा। इसी कारण सुबह के शो रोकने पड़े। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक डिस्ट्रीब्युशन और थिएटर से जुड़े कुछ भुगतान मुद्दों के चलते अंतिम समय में अड़चन पैदा हुई।

थिएटरों से हटने लगे फिल्म के पोस्टर और बुकिंग

-रिलीज टलने की चर्चाओं ने तब और जोर पकड़ लिया जब कई सिनेमाघरों और ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म्स से करुप्पु का प्रमोशन अचानक गायब होने लगा। कुछ थिएटर मालिकों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए आंतरिक वित्तीय कारणों का हवाला दिया।

-इस घटनाक्रम के बाद फैंस के बीच भ्रम की स्थिति बन गई। कई लोग ये जानना चाहते हैं कि फिल्म आखिरकार आज रिलीज होगी या नहीं। सोशल मीडिया पर लगातार #Karuppu ट्रेंड करता नजर आया, जहां लोग मेकर्स से आधिकारिक अपडेट मांगते दिखे।

2 साल से इंतजार कर रहे थे फैंस

-फिल्म 'करुप्पु' को लेकर दर्शकों में लंबे समय से उत्साह बना हुआ था। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह पिछले 2 साल से फिल्म का इंतजार कर रहे थे और रिलीज वाले दिन ऐसा होना बेहद निराशाजनक है।

-कुछ यूजर्स ने लिखा कि इतनी बड़ी फिल्म के साथ इस तरह की स्थिति होना हैरान करने वाला है। वहीं कई फैंस ने उम्मीद जताई कि मेकर्स जल्द ही समस्याओं को सुलझाकर फिल्म रिलीज करेंगे।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है 'करुप्पु'

-'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा कई दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, सुप्रीत रेड्डी, योगी बाबू, दीपा शंकर और जाफर सादिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

-फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। निर्माता एसआर प्रकाश बाबू और एसआर प्रभु इस प्रोजेक्ट को लंबे समय से बड़े स्तर पर तैयार कर रहे थे।

अब सबकी नजर मेकर्स के अगले कदम पर

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 'करुप्पु' आज दिन में बाद के शोज के साथ रिलीज हो पाएगी या फिर इसकी रिलीज पूरी तरह टाल दी जाएगी। मेकर्स की ओर से अभी तक मॉर्निंग शो के बाद की स्थिति पर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। फैंस अब आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि सूर्या और तृषा की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द सिनेमाघरों तक पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+