Gold Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के दूसरे दिन सोना और कितना हुआ महंगा? दिल्ली से चेन्नई तक लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 14 May 2026: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर लोगों की धड़कन बढ़ा दी है। केंद्र सरकार द्वारा सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद घरेलू बाजार में गोल्ड की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। 14 मई 2026 को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, जयपुर समेत कई बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। वहीं कमजोर होते रुपये और पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी बाजार में आग लगाने का काम किया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर हालांकि शुरुआती कारोबार में थोड़ी नरमी दिखी और गोल्ड फ्यूचर करीब 500 रुपये टूटकर 1,61,684 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लेकिन सर्राफा बाजार में कीमतें अब भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और अलग-अलग ज्वैलरी प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, बाजार में तेजी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

Gold Rate Today 14 May 2026

Gold Price In India: देश के बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,62,150 ₹1,48,650 ₹1,21,650
मुंबई ₹1,62,000 ₹1,48,500 ₹1,21,500
कोलकाता ₹1,62,000 ₹1,48,500 ₹1,21,500
चेन्नई ₹1,63,680 ₹1,50,010 ₹1,25,610
पटना ₹1,62,050 ₹1,48,550 ₹1,21,550
लखनऊ ₹1,62,150 ₹1,48,650 ₹1,21,650
अयोध्या ₹1,62,160 ₹1,48,660 ₹1,21,660
मेरठ ₹1,62,150 ₹1,48,650 ₹1,21,650
कानपुर ₹1,62,160 ₹1,48,660 ₹1,21,660
गाजियाबाद ₹1,62,160 ₹1,48,660 ₹1,21,660
नोएडा ₹1,62,160 ₹1,48,660 ₹1,21,660
गुरुग्राम ₹1,62,160 ₹1,48,660 ₹1,21,660
चंडीगढ़ ₹1,62,160 ₹1,48,660 ₹1,21,660
जयपुर ₹1,62,150 ₹1,48,650 ₹1,21,650
लुधियाना ₹1,68,040 ₹1,54,050 ₹1,26,070
गुवाहाटी ₹1,62,010 ₹1,48,510 ₹1,21,510
इंदौर ₹1,62,060 ₹1,48,560 ₹1,21,560
अहमदाबाद ₹1,62,050 ₹1,48,550 ₹1,21,550
वडोदरा ₹1,62,060 ₹1,48,560 ₹1,21,560
सूरत ₹1,62,060 ₹1,48,560 ₹1,21,560
पुणे ₹1,62,000 ₹1,48,500 ₹1,21,500
नागपुर ₹1,62,010 ₹1,48,510 ₹1,21,510
नासिक ₹1,62,040 ₹1,48,540 ₹1,21,540
बेंगलुरु ₹1,62,010 ₹1,48,510 ₹1,21,510
भुवनेश्वर ₹1,62,010 ₹1,48,510 ₹1,21,510
कटक ₹1,62,010 ₹1,48,510 ₹1,21,510
हैदराबाद ₹1,62,010 ₹1,48,510 ₹1,21,510

Gold Import Duty Hike: क्यों अचानक महंगा हो गया सोना?

सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने और बढ़ते आयात को कंट्रोल करने के लिए सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। अब सोना आयात करना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है। इसका सीधा असर ज्वैलर्स और ग्राहकों दोनों पर पड़ रहा है।

इसके अलावा रुपया भी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.80 तक फिसल गया। जब रुपया कमजोर होता है तो विदेश से खरीदा जाने वाला सोना महंगा पड़ता है। इसी वजह से घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

Gold Rate Today: शादी के सीजन में लगा बड़ा झटका! सोने के दाम में ऐतिहासिक उछाल, कितना हुआ गोल्ड का रेट?
Gold Rate Today: शादी के सीजन में लगा बड़ा झटका! सोने के दाम में ऐतिहासिक उछाल, कितना हुआ गोल्ड का रेट?

Gold Price Forecast: क्या आगे सस्ता हो सकता है सोना?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर आने वाले दिनों में और दिख सकता है। हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आती है या रुपया मजबूत होता है तो कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन फिलहाल वैश्विक तनाव और कमजोर रुपये की वजह से सोना निवेशकों के लिए अब भी "सेफ हेवन" बना हुआ है।

Gold Price Explained: भारत में सोने-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स से तय होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार का रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स, ज्वैलर्स की डिमांड और MCX जैसे वायदा बाजार शामिल हैं। अगर ग्लोबल मार्केट में सोना महंगा होता है या रुपया कमजोर पड़ता है तो भारत में भी कीमतें ऊपर चली जाती हैं। शादी और त्योहारों के सीजन में डिमांड बढ़ने से भी रेट में तेजी आती है।

मोदी की 'No Gold' अपील से क्या सच में 1 करोड़ लोग हो जाएंगे बेरोजगार? इस चेतावनी के पीछे की 'इनसाइड स्टोरी'
मोदी की 'No Gold' अपील से क्या सच में 1 करोड़ लोग हो जाएंगे बेरोजगार? इस चेतावनी के पीछे की 'इनसाइड स्टोरी'

FAQs

1. आज 24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14 मई 2026 को करीब ₹1,62,150 प्रति 10 ग्राम है।

2. सोना अचानक इतना महंगा क्यों हुआ?

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने, कमजोर रुपये और अंतरराष्ट्रीय तनाव की वजह से कीमतों में तेजी आई है।

3. क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

विशेषज्ञों के मुताबिक लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना अब भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।

4. 22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या फर्क होता है?

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट में कुछ अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि ज्वैलरी मजबूत बन सके।

5. भारत में सोने की कीमत कौन तय करता है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, इंपोर्ट ड्यूटी और स्थानीय मांग के आधार पर कीमतें तय होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+