शेन वार्न के दुखद निधन पर मां ने कहे ये शब्द, पिता कुछ नहीं बोल सके
नई दिल्ली, 5 मार्च: शेन वार्न ने निधन ने जिस तरह से पूरी क्रिकेट दुनिया और फैंस को तोड़ दिया है, उससे उभरने में अभी कुछ समय लगेगा। लेग स्पिनर अपने अंतिम दिनों घर पर नहीं था, वह थाइलैंड में था जो एशिया में है। वार्न की अचानक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। उनकी मैनेजमेंट टीम ने कहा कि वार्न अचेत हालत में थे, यानी उनमें जान बाकी नहीं दिख रही थी और डॉक्टरों के पास ले जाने पर भी वह जान वापस फूंकी नहीं जा सकी।

वार्न के परिवार की निजता का सम्मान करें
मैनेजमेंट टीम ने आगे भी लोगों से आग्रह किया है कि वह वार्न के परिवार की निजता का सम्मान करें और यह भी कहा कि आने वाले समय में और जानकारियां दी जाएंगी।
वार्न की मैनेजमेंट टीम ने कहा, "शेन अपने विला में अचेत पाए गए और मेडिकल स्टॉफ के बेस्ट प्रयास के बावजूद, उन्हें फिर से जीवित नहीं किया जा सका। परिवार इस समय प्राइवेसी की गुजारिश करता है और आगे की डिटेल्स प्रदान की जाएंगी।"

मां ने कहा- हम सदमें में हैं
वार्न की मां ने बताया है कि परिवार सदमें में है लेकिन वे लोग ठीक हैं। हेराल्ड सन ने वार्न की मां के हवाले से कहा- हम सदमें में हैं, (लेकिन) हम ठीक हैं।
वार्न ने मां ने बताया वे इस दुख को अभी पचाने की ही प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। दूसरी ओर, वार्न के पिता ने बेटे की मौत पर कमेंट करने से इंकार कर दिया, लेकिन यह बताया है कि वह बाद में सार्वजनिक तौर पर बोलेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रान्त के प्रीमियर, डेनियल एंड्रयूज ने कहा कि शेन वार्न एक ऐसे क्रिकेटर थे जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी को परिभाषित किया। उनका दिल वार्न के परिवार और दोस्तों के लिए है। देश में उनके योगदान के लिए क्रिकेट के दिग्गज को एक राजकीय अंतिम संस्कार की पेशकश की जाएगी।

राजकीय अंतिम संस्कार की पेशकश हो चुकी है-
उन्होंने कहा- "शेन वार्न ने न केवल एक क्रिकेट पीढ़ी को प्रेरित किया - उन्होंने इसे परिभाषित किया। हमारे लिए, वह सबसे महान थे - लेकिन अपने परिवार के लिए, वह बहुत अधिक थे। शेन के परिवार और दोस्तों के लिए हमारा दिल टूट रहा है। मैंने उनके परिवार के लिए एक राजकीय अंतिम संस्कार की पेशकश की है।
वॉर्न टेस्ट मैच क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उन्होंने कंगारुओं के लिए 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट झटके। उन्होंने 15 साल के शानदार करियर के बाद 2007 में खेल से संन्यास ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications