'ना रन बनाते हैं और ना ही कैच पकड़ते हैं', PAK मीडिया ने खोली टीम की पोल तो भड़के सरफराज अहमद
भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम को पांच विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।
नई दिल्ली, 29 अगस्त। भारत के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम को पांच विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। पाकिस्तान को मिली इस हार के बाद से ही लगातार पाकिस्तानी मीडिया अपने देश के खिलाड़ियों की गलतियों पर चर्चाएं कर रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को हार की वजह बता रही है।

पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हुए नाराज
पाकिस्तान टीम की आलोचना पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पसंद नहीं आया और उन्होंने एक महिला पत्रकार को लेकर ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। पाकिस्तान की मशहूर महिला क्रिकेट पत्रकार आलिया रशीद पर सरफराज अहमद ने सोशल मीडिया के जरिए हमला बोला है। उन्होंने महिला पत्रकार द्वारा किए गए सवालों पर तंज कसते हुए जवाब दिया है।

पाकिस्तान की हार पर फूटा मीडिया का गुस्सा
अपने शुरुआती मुकाबले में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों से हार मिलने के बाद आलिया पाकिस्तान के प्रदर्शन से खुश नहीं थी। जियो न्यूज पर एक क्रिकेट शो के दौरान आलिया ने कहा कि पाकिस्तान का खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन और क्षेत्ररक्षण उनकी हार का कारण था। वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि फखर ने पारी के पहले ओवर में कोहली का कैच पकड़ा होता तो पाकिस्तान मैच जीत जाता।

महिला पत्रकार से उलझ पड़े सरफराज
आलिया ने कहा कि शॉर्ट बॉलिंग के खिलाफ पाकिस्तान की कमजोरी का भारत ने फायदा उठाया और बल्लेबाजों ने दबाव में घुटने टेक दिए। लेकिन सरफराज आलिया द्वारा की गई टिप्पणियों से खुश नहीं थे। सरफराज के मुताबिक पाकिस्तान ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और केवल उनकी धीमी ओवर रेट के कारण मैच हार गए जिसके परिणामस्वरूप 17 वें ओवर के बाद सर्कल के अंदर एक ही एक्सट्रा फील्डर रख सकते थे।

सरफराज ने बताई हार की असली वजह
हार का कारण बताते हुए सरफराज ने लिखा कि पाकिस्तान के खिलाफ एक बात गई कि 17वें ओवर के बाद उसके पांच खिलाड़ी 30 गज के घेरे के अंदर खड़े थे. ये स्लो ओवर रेट के चलते हुआ. पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार टीवी पर पाकिस्तानी टीम की आलोचना कर रही है. वो कह रही है कि ना रन करते हैं, ना कैच पकड़ते हैं. कमाल है भाई। सरफराज ने खिलाड़ियों को हार के बावजूद अपना सिर ऊपर रखने की सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications