सारा तेंदुलकर की तस्वीरों ने मचाई सनसनी, शख्स बोला- तेरे बिना जीवन अधूरा है

sara

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जहां मैदान पर रनों का अंबार लगाने के लिए जाने जाते थे तो वहीं उनकी क्यूट बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर आए दिन खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने सनसनी मचा दी है। सारा नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार एक बार फिर फैंस ने कमेंट्स करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए कितनी संपत्ति के मालिक थे एंड्रयू साइमंड्स, IPL नीलामी में रचा था इतिहास

मिल रहे हैं लाखों लाइक्स

सारा तस्वीरों में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में सारा तेंदुलकर पीले रंग के प्रिंटेड सूट में नजर आ रही हैं। उनकी पोस्ट पर एक ही दिन में 4.50 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही दो हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए कहा, ''आप हमेशा अच्छे दिखते हो, पर मेरा चेहरा इतना खूबसूरत नहीं है, पर जल्दी डर्मा रोल ट्रीटमेंट से खूबसूरत बना दूंगा। तुम्हारे बिना जीवन अधूरा है।'' वहीं कुछ यूजर्स ने फिर से शुबमन गिल का जिक्र करना शुरू कर दिया।

2 मिलियन से ज्यादा हैं फोलोअर्स

2 मिलियन से ज्यादा हैं फोलोअर्स

पहले ऐसी भी खबरें आईं थी कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक क्लोदिंग ब्रांड के लिए एक ऐड भी शूट किया था, जिसके बाद अटकलें लगना शुरू हो गईं थी। लेकिन इसको लेकर खुद सारा ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। सारा इंस्टाग्राम पर काफी पाॅपुलर हैं। उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जो दर्शाता है कि उन्हें चाहने वालों की कमी नहीं है। फैंस हमेशा उनकी लेटेस्ट फोटो और वीडियो को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।

अभी मुंबई में हैं सारा

अभी मुंबई में हैं सारा

सारा अभी 24 साल की हैं, जो अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं। सारा अक्सर लंदन में घूमती हुई भी दिखती हैं। उन्होंने लंदन से कई इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की हैं। फिलहाल, वह लंदन से पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर मुंबई में हैं। आईपीएल 2022 के दौरान मुंबई इंडियंस का एक मैच देखने भी सारा मैदान पर भी आई थीं। तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और सारा को स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करते हुए देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+