Sara Tendulkar को Valentine's Day पर सता रही किसकी चिंता? सोशल मीडिया पर खुलकर कही दिल की बात
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने फैशन सेंस और चार्म के लिए मशहूर सारा ने इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी संख्या में फॉलोअर्स भी जुटाए हैं। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच सारा की एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गई।
हाल ही में सारा का नाम युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया है। दोनों का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो न करना और कभी भी सार्वजनिक रूप से साथ नहीं दिखना इस चर्चा को और दिलचस्प बनाता है। इस बार सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक नया मोड़ दिया है, जिसे देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर है।

दरअसल, सारा ने एक सनस्क्रीन का विज्ञापन अपनी स्टोरी में पोस्ट किया, जिसमें लड़के और लड़की की तस्वीरें दिखाई गई हैं। लड़के के फोटो के पास लिखा है, 'मैं युद्ध करने जा रहा हूं,' और लड़की की फोटो के पास लिखा है, 'सनस्क्रीन लगाकर जाना है।'
यह दोनों टेक्स्ट एक अजीब लेकिन दिलचस्प तरह से जुड़े हुए हैं, जहां लड़का एक बड़े युद्ध में जाने की बात करता है, वहीं लड़की उसे सनस्क्रीन लगाने की सलाह देती है। मजेदार बात ये है कि यह स्टोरी वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर पोस्ट की गई है, और इसने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा को जन्म दिया है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Prize Money का ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
अब सवाल यह उठता है कि क्या यह संदेश किसी खास व्यक्ति के लिए है? खासकर जब हम ध्यान दें कि शुभमन गिल, जो भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं, आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाले हैं। तो क्या यह सनस्क्रीन वाली स्टोरी गिल के लिए एक हल्का इशारा हो सकता है? क्या सारा इस वेलेंटाइन डे पर किसी खास व्यक्ति को अपनी फिकर दिखा रही हैं?
हालांकि, हम इस चर्चा को सिर्फ एक कयास के तौर पर ले रहे हैं, और इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। यह संभव है कि सारा की स्टोरी सिर्फ एक विज्ञापन का हिस्सा हो, और इसमें कोई व्यक्तिगत संदेश न हो। फिर भी इसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई है और फैंस को सोचने पर मजबूर किया है।












Click it and Unblock the Notifications