Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए Prize Money का ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Champions Trophy 2025 Prize Money: आठ साल के अंतराल के बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार वापसी होने जा रही है, जिसमें आठ टीमें प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान (Pakistan) और यूएई (UAE) में होने वाले इस टूर्नामेंट में फैंस के लिए हाई-वोल्टेज एक्शन और टीमों के लिए शानदार प्राइज मनी मिलने का वादा किया गया है।
ग्रुप स्टेज में टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया, जिसमें प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें नॉकआउट स्टेज में आगे बढ़ेंगी। टूर्नामेंट के लिए कुल पुरस्कार राशि $6.9 मिलियन (USD) (59.9 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है, जिसमें 2017 सीजन से 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
टूर्नामेंट की चैंपियन टीम को $2.24 मिलियन (USD) (19.45 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा उपविजेता को $1.12 मिलियन (9.72 करोड़ रुपये) से सम्मानित किया जाएगा। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को क्रमशः 5 लाख 60 हजार यूएस डॉलर मिलेंगे। ये रकम भारतीय रुपयों में 4.86 करोड़ रुपये होती है।
चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली सभी आठ टीमों को कितने रुपए मिलेंगे?
पांचवें या छठे स्थान पर आने वाली टीमों को 350,000 अमेरिकी डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि सातवें या आठवें स्थान पर आने वाली टीमों को 140,000 अमेरिकी डॉलर (1.21 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
टूर्नामेंट में सभी टीमों पर होगी पैसों की बारिश
इसके अलावा आईसीसी ने 2025 की आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली सभी आठ टीमों को 1 लाख 25 हजार डॉलर अतिरिक्त देने का फैसला किया है। इस तरह, टीमों को इस बार के टूर्नामेंट में काफी अच्छा पैसा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications