'Not Finished...,' संजू सैमसन ने शतक के बाद दिखाए मसल्स, सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

South Africa vs India, 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में संजू सैमसन की शतकीय पारी ने फैंस का दिल जीत लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने संजू सैमसन की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। सैमसन के शतक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है।

संजू सैमसन ने गुरुवार को पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय शतक लगाया। सैमसन की यह सनसनीखेज पारी थी, क्योंकि उन्होंने 114 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। वह दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के खिलाफ पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे और तिलक वर्मा के साथ उनकी साझेदारी ने भारत की पारी को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

sanju samson

अपने शतक के बाद सैमसन ने इस यादगार उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपनी मसल्स को दिखाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस के रिएक्शन की इस बाढ़ में आईपीएल फ्रेंचाइजी भी कूद पड़ीं। केकेआर (KKR) ने ऑफिशियल अकाउंट से सैमसन की मसल्स दिखाने वाली तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, शतक बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स ने भी सैमसन को उनके पहले शतक के लिए बधाई दी है।


ये भी पढ़ें- IND vs SA: संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका को मिला 297 रन का लक्ष्य


सैमसन ने लगाया पहला अंतरराष्ट्रीय शतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर कमाल कर दिया है। सैमसन के करियर की शुरुआत अब तक रुक-रुक कर हुई है और उन्हें खेलने के कम ही मौके मिले हैं, लेकिन आज पार्ल की एक मुश्किल पिच पर उन्होंने शानदार शतक बनाकर एक बार फिर से खुद को साबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+