IND vs SA: संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, दक्षिण अफ्रीका को मिला 297 रन का लक्ष्य
South Africa vs India, 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने संजू सैमसन की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं, दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य मिला है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को पहला विकेट 34 रन के स्कोर पर डेब्यू बल्लेबाज रजत पाटीदार के रूप में गिरा। पाटीदार 16 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। रजत के बाद साई सुदर्शन भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके, और 16 गेदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 49 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद टीम की कमान संजू सैमसन ने संभाली और भारत का स्कोर 300 के नजदीक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सैमसन ने लगाया पहला अंतरराष्ट्रीय शतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर कमाल कर दिया है। सैमसन के करियर की शुरुआत अब तक रुक-रुक कर हुई है और उन्हें खेलने के कम ही मौके मिले हैं, लेकिन आज पार्ल की एक मुश्किल पिच पर उन्होंने शानदार शतक बनाया। सैमसन ने 110 गेंद में शतक पूरा किया और 114 गेदों में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से शानदार 108 रन की पारी खेली।
ब्यूरेन हेंड्रिक्स और नांद्रे बर्गर ने लिए दो-दो विकेट
भारत ने कुछ शुरुआती विकेट खो दिए लेकिन सैमसन और तिलक वर्मा ने शानदार साझेदारी की। सैमसन ने 109 रन बनाए जबकि तिलक ने अपना पहला वनडे अर्धशतक बनाया। उनके अलावा रिंकू सिंह ने भी 27 गेंदों पर 38 रनों की तेज पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स और नांद्रे बर्गर ने दो-दो विकेट लिए।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन
भारत: साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स












Click it and Unblock the Notifications