Ireland के खिलाफ T20 सीरीज में संजू सैमसन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, ईशान किशन को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

India Vs Ireland, Sanju Samson: टीम इंडिया वर्तमान में वेस्टइंडीज दौरे पर है। यहां पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद मेहमान टीम आज दूसरा टेस्ट खेलने के लिए तैयार है, जिसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। वनडे और टी20 के लिए संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन मुख्य विकेटकीपर हो सकते हैं।

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर दो खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, जिनमें एक ईशान किशन और दूसरे संजू सैमसन हैं। आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन मुख्य विकेटकीपर हो सकते हैं, क्योंकि एशिया कप को देखते हुए ईशान को आराम दिया जा सकता है।

Sanju Samson

एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों का कहना है कि संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में विकेटकीपर की कमान संभालेंगे, इसके अलावा ईशान किशन को एशिया कप 2023 के मद्देनजर ब्रेक दिया जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 18 अगस्त से शुरू होगी।

दरअसल, संजू सैमसन इन दिनों वेस्टइंडीज में 27 जुलाई से 13 अगस्त तक होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के जिम में पसीना बहाते हुए देखा गया।

सैमसन को आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते देखा गया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस दौरान 14 मैचों में 153.39 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। सैमसन ने आखिरी बार भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था। संजू सैमसन ने अब तक 11 एकदिवसीय मैचों में मेन इन ब्लू का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 66 की औसत से 330 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ICC ने लॉन्च किया विश्व कप 2023 का प्रोमो, Video में खास पलों के साथ नजर आए शाहरुख खान

केएल राहुल के चोट के कारण बाहर होने के बाद सैमसन अब 2023 विश्व कप से पहले मिले मौके को दोनों हाथों से भुनाना चाहेंगे। भारत 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। सैमसन का यह दूसरा वेस्टइंडीज दौरा होगा। उन्होंने इससे पहले पिछले साल जुलाई में तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान 12, 54 और 6* रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+