तो क्या पंत की वजह से बर्बाद हो रहा है सैमसन का करियर? संजू के कोच का पुराना ट्वीट वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम में हर पोजिशन के लिए कई खिलाड़ी हैं। जब बात विकेटकीपर की आती है तो यह कॉम्पिटिशन और कांटे की दिखाई पड़ती है।

Sanju Samson vs Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम में हर पोजिशन के लिए कई खिलाड़ी हैं। जब बात विकेटकीपर की आती है तो यह कॉम्पिटिशन और कांटे की दिखाई पड़ती है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद अधिकतर मुकाबलों में भारत के लिए ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग का मौका मिला है। पंत के अलावा टीम के पास संजू सैमसन, ईशान किशन, केएस भरत और केएल राहुल (आप्शनल) जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं।

सैमसन को मौका देने की हो रही है मांग

सैमसन को मौका देने की हो रही है मांग

ऋषभ पंत लंबे समय से बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पंत के आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद टीम उन्हें बार-बार मौका दे रही है। जिससे कुछ क्रिकेट फैंस खफा है। फैंस संजू सैमसन को टीम में लाने की वकालत कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि मौजूदा समय में पंत से ज्यादा उपयोगी संजू सैमसन टीम के लिए होंगे। सैमसन को पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें बेंच पर बिठा दिया गया।

संजू सैमसन के बचपन के कोच का ट्वीट वायरल

संजू सैमसन के बचपन के कोच का ट्वीट वायरल

संजू सैमसन के बचपन के कोच बीजू जोर्ज का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह बता रहे हैं कि आखिर क्यों संजू सैमसन की जगह ऋषभ पंत को अधिक मौके दिए गए हैं। संजू सैमसन के बचपन के कोच बीजू जॉर्ज से पंत को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में समर्थन मिला है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि पंत सबसे अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, उन्हें किसी तरह का कोई फेवर नहीं मिल रहा है।

Recommended Video

    IND vs NZ: Shikhar Dhawan ने बताया क्यों Playing 11 से बाहर हुए Sanju Samson |वनइंडिया हिंदी*Cricket
    इस वजह से पंत को मिल रहे हैं अधिक मौके

    इस वजह से पंत को मिल रहे हैं अधिक मौके

    ऋषभ पंत को बाएं हाथ का होने की वजह से फायदा मिल रहा है। इसके अलावा उनका टेस्ट रिकॉर्ड शानदार है। वनडे और टी-20 में उन्हें अभी अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा। मुझे नहीं लगता कि यह जानबूझकर किसी को मौका नहीं देने के लिए किया जा रहा है। पंत ने अपनी पहचान खुद बनाई है। दिल्ली के लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं और वह हर गेम के साथ और बेहतर होते चले जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+