IPL 2025 Auction: संजीव गोयनका से हो गई भारी मिस्टेक? ऋषभ पंत के अमाउंट को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदने के बाद, एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। ऑक्शन में बोली लगने के बाद पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल 2025 की नीलामी पंत ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने शुरुआत में यह रिकॉर्ड बनाया था, अय्यर को ₹26.75 करोड़ मिले थे, लेकिन एलएसजी द्वारा ₹27 करोड़ की अंतिम बोली लगाने के बाद पंत उनसे आगे निकल गए।

मार्की सेट में शामिल थे ऋषभ पंत
इस बीच अब एलएसजी के गोयनका ने स्वीकार किया कि अंतिम बोली लगाते समय वे थोड़ी ज़्यादा बोली लगा गए थे।गोयनका ने पुष्टि की कि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को खरीदने के लिए बजट से थोड़ा ज़्यादा पैसे खर्च किए, ऋषभ पंत पर कई फ़्रैंचाइज़ी की नजर थी, क्योंकि वह आईपीएल 2025 की नीलामी के शुरुआती भाग में खिलाड़ियों के मार्की सेट में शामिल थे।
LSG को पंत के लिए बजट से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ा
लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा ₹20.75 की बोली लगाने के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए अपने 'राइट टू मैच' कार्ड का इस्तेमाल किया। तभी LSG के मालिक संजीव गोयनका ने ₹27 करोड़ की अंतिम बोली लगाई, जिसे DC ने मैच नहीं किया। ब्रेक के दौरान, गोयनका ने स्वीकार किया कि ऋषभ पंत की सेवाएं प्राप्त करने के लिए उन्होंने बजट से थोड़ा ज़्यादा पैसे खर्च किए।
लखनऊ ने पंत के लिए रखे थे 26 करोड़
संजीव गोयनका के बेटे शाश्वत ने पीटीआई के हवाले से कहा कि, यह हमारी योजना का हिस्सा था, वह हमारी लिस्ट में थे। हमने उनके लिए लगभग 26 करोड़ रुपये रखे थे। इसलिए, 27 की कीमत थोड़ी ज़्यादा थी लेकिन हम उसे पाकर खुश हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी, एक टीम मैन, एक मैच विजेता है।'
ये भी पढ़िए- IPL 2025 Auction: आखिर कौन है यह नूर अहमद, जिसके लिए CSK और MI में छिड़ी जंग
उन्होंने कहा कि, 'हमारे सभी फैंस को उन्हें एलएसजी के सदस्य के रूप में पाकर बहुत-बहुत खुश होना चाहिए।' जब उनसे पूछा गया कि वे 27 के जादुई नंबर पर कैसे पहुंचे, तो शाश्वत गोयनका ने जवाब दिया कि यह हमारे लिए सबसे अच्छा नंबर होता, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल न किया जाए।'
उन्होंने कहा कि, 'नीलामी की मेज पर जो होता है, वह नीलामी की मेज पर ही होता है, चाहे आपने इसके लिए कितनी भी योजना बनाई हो। चीजें उस तरह से काम नहीं करती हैं। यह वास्तव में कोई जादुई नंबर नहीं था; यह बस उस समय हमें लगा कि यह हमारे लिए सही नंबर होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आरटीएम का इस्तेमाल न हो।'












Click it and Unblock the Notifications