Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2025 Auction: आखिर कौन है यह नूर अहमद, जिसके लिए CSK और MI में छिड़ी जंग

IPL 2025 Auction: अफगानिस्तान के युवा स्पिन सनसनी नूर अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने साथ जोड़ लिया है। नूर को येलो आर्मी ने जेद्दा में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 10 करोड़ में खरीदा है।

गुजरात टाइटन्स ने नूर के लिए 5 करोड़ रुपए पर अपने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। हालांकि, जीटी के बोली से हटने के बाद सीएसके ने बोली बढ़ा दी। नूर अहमद को आखिर में सीएसके ने 10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। नूर अहमद का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये का है।

Noor Ahmad

नूर अहमद, अफ़गानिस्तान की टीम के लिए खेलते हैं। नूर अहमद का जन्म 03 जनवरी, 2005 को हुआ था, और 2024 तक, उनकी उम्र 19 वर्ष है। नूर अहमद एक गेंदबाज हैं। नूर अहमद ने अपने वनडे करियर में अब तक 10 मैच खेले हैं और उन्होंने 57.22 की औसत से 9 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 6.06 रन प्रति ओवर दिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत आंकड़ा 49 रन देकर 3 विकेट रहा है।

नूर अहमद ने अपने टी20 करियर में अब तक 14 मैच खेले हैं और उन्होंने 37.71 की औसत से 7 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 6.95 रन प्रति ओवर दिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत आंकड़ा 10 रन देकर 4 विकेट रहा है।

ये भी पढ़िए- IPL 2025 Mega Auction Live: आईपीएल में कितने में बिका कौन-सा खिलाड़ी? यहां देखें पूरी लिस्ट

नूर अहमद अपने करियर में अब तक दो इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में शामिल हो चुके हैं। वह आईपीएल 2023 और 2024 सीजन में गुजरात टाइटन्स फ्रैंचाइजी का हिस्सा थे। 23 आईपीएल मैचों में, नूर ने 3/37 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 24 विकेट लिए। वह जीटी के साथ केवल 30 लाख रुपये में थे। जीटी ने नूर को रिटेन नहीं किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+