वाइफ अंजलि संग ताजमहल देखने पहुंचे सचिन तेंदुलकर, फैंस की उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
Sachin Tendulkar visits Taj Mahal: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर फैमिली के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते रहे हैं। अपने संन्यास के दौरान ही सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि वह अब अधिक से अधिक समय अपने परिवार को देना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ताजमहल घूमते दिखाई दे रहे हैं। आगरा के ताजमहल में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी वाइफ अंजलि तेंदुलकर भी नजर आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान अपनी पत्नी संग फोटोशूट भी कराया। सचिन जब ताजमहल पहुंचे तो वहां फैंस की भीड़ उमड़ गई।

फैंस की उमड़ी भीड़
सचिन तेंदुलकर की एक झलक देखने के लिए ताजमहल के आसपास प्रशंसकों की काफी भीड़ लग गई। लेकिन सचिन तेंदुलकर के सुरक्षाकर्मियों ने किसी भी फैन को उनके करीब नहीं आने दिया। सचिन तेंदुलकर काफी समय तक ताजमहल में घूमते रहे। इस दौरान उनके बॉडीगार्ड्स भी उनके साथ दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा सचिन का परिवार भी उनके साथ ही था।
मुंबई से जुड़े हैं सचिन
आईपीएल 2024 में सचिन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम के साथ नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस की तरफ से सचिन तेंदुलकर मेंटोर की भूमिका निभाते हैं। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए सचिन तेंदुलकर ने बतौर खिलाड़ी आईपीएल खेला था। जिसके बाद उन्होंने स्पोर्ट स्टाफ की भूमिका निभानी शुरू कर दी। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications