क्या हुआ था Dharmendra को? मौत के 7 महीने बाद ये क्या बोल गए बॉबी देओल? Sunny Deol के भड़कने का सच आया सामने
Bobby Deol on Dharmendra Death: हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' रहे धर्मेंद्र के निधन को कई महीने बीत चुके हैं लेकिन उनके परिवार के लिए ये दर्द आज भी उतना ही ताजा है। खासकर छोटे बेटे बॉबी देओल के लिए पिता की कमी को स्वीकार करना आसान नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने पहली बार खुलकर धर्मेंद्र के जाने के बाद की भावनाओं को लोगों के साथ शेयर किया और उस दौर को याद किया, जब परिवार मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा था।
पैपराजी कल्चर पर बॉबी देओल पर बड़ा बयान
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने उन घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी है, जब धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के दौरान मीडिया और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। उन्होंने कहा कि ये केवल उनके परिवार की कहानी नहीं है बल्कि आजकल हर परिवार ऐसी स्थिति का सामना कर रहा है।

'दर्द को भी बना दिया जाता है कंटेंट'
बॉबी देओल का मानना है कि किसी व्यक्ति या परिवार के कठिन समय को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले लोगों को उनकी भावनाओं के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी की निजी पीड़ा को सार्वजनिक मनोरंजन का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक लोगों को मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवारों की निजता और भावनाओं का सम्मान करना सीखना होगा।
'पिता को खोने के लिए कोई तैयार नहीं होता'
-धर्मेंद्र के निधन का जिक्र करते हुए बॉबी देओल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे पल आते हैं, जिनका सामना हर किसी को करना पड़ता है लेकिन इसके लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना बेहद मुश्किल होता है।
-बॉबी देओल ने स्वीकार किया कि ये समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन उन्होंने पॉजिटिव सोच को कभी नहीं छोड़ा। बॉबी देओल ने कहा कि दुख कितना भी बड़ा क्यों न हो, जीवन आगे बढ़ता है और इंसान को खुद को संभालना पड़ता है।
'पापा आज भी मेरे साथ हैं'
इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने अपने पिता के साथ भावनात्मक जुड़ाव को लेकर भी दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा महसूस होता है कि धर्मेंद्र आज भी उनके आसपास मौजूद हैं। बॉबी देओल के अनुसार पिता का प्यार, उनका आशीर्वाद और उनकी सीख आज भी उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन देती है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जहां भी धर्मेंद्र हैं, वहां से अपने परिवार को देख रहे हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे धर्मेंद्र
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित अभिनेताओं में शुमार धर्मेंद्र ने नवंबर 2025 में 89 की उम्र में अंतिम सांस ली थी। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ था। उनके जाने की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर करोड़ों फैंस तक को गहरे सदमे में डाल दिया था। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। धर्मेंद्र के निधन के बाद देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला लंबे समय तक जारी रहा था।
निधन के बाद रिलीज हुई थी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
करीब छह दशक तक भारतीय सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ने वाले धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' थी, जो उनके निधन के बाद दर्शकों के बीच रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उनके शानदार करियर की भावुक विदाई के रूप में भी देखा गया।
बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'बंदर' गत 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
-इसके अलावा वह जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही चर्चा बटोर चुका है और ये आगामी 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
-धर्मेंद्र केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़े हुए नाम थे। उनके निधन के बाद परिवार जिस दर्द से गुजरा, उसे अब बॉबी देओल ने शब्दों में बयां किया है। उनकी बातें ये साबित करती हैं कि समय चाहे कितना भी बीत जाए, अपनों की यादें हमेशा साथ रहती हैं और वही आगे बढ़ने की ताकत भी देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications