5 जुलाई 2026 को 14 साल छोटी GF से ऐसे शादी करेंगे Aamir Khan, सामने आई वेडिंग की पूरी प्लानिंग
Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से उनकी तीसरी शादी को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था लेकिन अब एक्टर ने खुद इस पर मुहर लगा दी है। आमिर खान ने स्वीकार किया है कि वह आगामी 5 जुलाई 2026 ही अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खास बात ये है कि ये शादी किसी बड़े सेलिब्रेशन की बजाय बेहद सादगी और निजी माहौल में संपन्न होगी।
शाही नहीं, सादगी भरी होगी शादी
जहां बॉलीवुड सितारों की शादियां अक्सर भव्य समारोहों और शानदार आयोजनों के लिए सुर्खियां बटोरती हैं, वहीं आमिर खान ने इस मामले में बिल्कुल अलग रास्ता चुना है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने और गौरी स्प्रैट ने अपनी शादी को बेहद सिंपल रखने का फैसला किया है।

रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में होगी शादी
जानकारी के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज के रूप में होगी। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे। आमिर खान का कहना है कि वह इस नए सफर की शुरुआत बिना किसी दिखावे और शोर-शराबे के करना चाहते हैं।
निजी समारोह में शामिल होंगे चुनिंदा लोग
आमिर खान ने बातचीत के दौरान बताया कि शादी का आयोजन पूरी तरह निजी रखा जाएगा। इसमें सिर्फ वो लोग शामिल होंगे जो दोनों के जीवन में बेहद खास स्थान रखते हैं। एक्टर के अनुसार उनका और गौरी का मानना है कि रिश्तों की खूबसूरती भव्य आयोजनों से नहीं बल्कि अपनेपन और भावनाओं से बढ़ती है। यही वजह है कि दोनों ने एक छोटे लेकिन यादगार समारोह का फैसला किया है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी ही उनके लिए सबसे बड़ा जश्न होगी।
पहले नहीं थी शादी की जल्दबाजी
आमिर खान ने ये भी स्वीकार किया कि शादी उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर नहीं थी। हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्ते में विश्वास और समझदारी इतनी मजबूत हो गई कि अब उन्हें लगा कि अपने रिश्ते को नया नाम देने का समय आ गया है। एक्टर का कहना है कि वह और गौरी अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इसी सोच के साथ उन्होंने शादी का फैसला लिया है।
60वें जन्मदिन पर किया था रिश्ते का खुलासा
गौरी स्प्रैट और आमिर खान के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से हो रही थी लेकिन एक्टर ने पहली बार अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। इसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि के बाद फैंस भी दोनों की शादी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं और अब हर कोई इस खास दिन का इंतजार कर रहा है।
आमिर खान की दो शादियां और तलाक
-आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। इससे पहले एक्टर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर खान ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी। ये रिश्ता भी कई सालों तक चला लेकिन बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि तलाक के बाद भी आमिर खान और किरण एक-दूसरे के साथ दोस्ताना संबंध बनाए हुए हैं और कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करते दिखाई देते हैं।
-आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। एक्टर ने जिस तरह सादगी और निजीपन को प्राथमिकता दी है, वह उन्हें बॉलीवुड की आम शादीयों से अलग बनाता है। अब फैंस को उस खास दिन का इंतजार है, जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से नया नाम देंगे।













Click it and Unblock the Notifications