राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? तूफानी युवा खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस में भेजने की संभावना

Hardik Pandya: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले ट्रांसफर मार्केट से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और अंदरूनी सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच दो सबसे बड़े भारतीय स्टार खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत चल रही है।

इस संभावित मेगा ट्रेड डील के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो सकते हैं। इसके बदले में राजस्थान रॉयल्स के सबसे विस्फोटक और धाकड़ युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पाला बदलकर आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की पलटन का हिस्सा बन सकते हैं।

Hardik Pandya

मुंबई इंडियंस से क्यों अलग हो सकते हैं हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की चर्चाएं पिछले सीजन के दौरान ही काफी तेज हो गई थीं। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में पूरी तरह नाकाम रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक को टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों और ड्रेसिंग रूम से मन मुताबिक सहयोग नहीं मिल पा रहा था।

ऐसे में नए माहौल और बेहतर मौकों की तलाश में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्याने राजस्थान की फ्रेंचाइजी का रुख करने का मन बनाया है। राजस्थान की टीम को भी मध्यक्रम में एक अनुभवी भारतीय फिनिशर और छठे गेंदबाजी विकल्प की सख्त जरूरत है, जिसके लिए हार्दिक पांड्या उनकी योजनाओं में बिल्कुल सटीक बैठते हैं।

यशस्वी जायसवाल का राजस्थान छोड़ने का कारण

दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल जैसी रन-मशीन का राजस्थान रॉयल्स से अलग होना हर किसी को हैरान कर रहा है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट ने रियान पराग को कप्तान बनाया है है। कप्तानी की रेस में पिछड़ने के बाद यशस्वी का महत्व टीम में थोड़ा कम आंका जाने लगा है। हालांकि यशस्वी जायसवाल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव पराग से काफी ज्यादा है।

इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक और नया बेहद आक्रामक और विस्फोटक युवा ओपनर मिल चुका है। ऐसे में जायसवाल को एक ऐसी टीम की आवश्यकता है, जहां उनकी चर्चा होती रहे। राजस्थान में पूरी महफिल वैभव सूर्यवंशी ने ही लूट ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+