वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का क्या है राज? IPL के साथी रवि बिश्नोई ने बताया खौफनाक शॉट्स का कारण

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब उनकी तारीफ में भारतीय टीम और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथी खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने भी बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बिश्नोई ने कहा कि मौजूदा समय में जिस स्तर की बल्लेबाजी वैभव कर रहे हैं, उसके आसपास भी कोई दूसरा बल्लेबाज नजर नहीं आता।

रवि बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने नेट्स में कई बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी सबसे अलग है। उनके मुताबिक उन्होंने खुद, जोफ्रा आर्चर और टीम के अन्य गेंदबाजों ने भी वैभव को गेंदबाजी की है, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आजादी के साथ वह बल्लेबाजी करते हैं, वह उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

vaibhav sooryavanshi

'हर गेंद पर बल्ला नहीं घुमाते, नेट्स पर 100 छक्के मारते हैं'

बिश्नोई ने कहा कि लोगों को लगता है कि वैभव सिर्फ बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। उनके अनुसार, वैभव बिना सोचे-समझे हर गेंद पर बल्ला नहीं चलाते, बल्कि उन्हें अच्छी तरह पता होता है कि किस गेंद पर क्या शॉट खेलना है। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि अगर वैभव किसी मैच में 10 छक्के लगाते हैं तो नेट्स में वह 100 छक्के मारते हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और अभ्यास का नतीजा है, जो मैच के दौरान भी साफ दिखाई देता है।

नई गेंद से भी यॉर्कर डालने को मजबूर कर देते हैं बल्लेबाज

रवि बिश्नोई ने वैभव की सबसे बड़ी खासियत बताते हुए कहा कि दूसरे बल्लेबाजों के लिए जिस गेंद को अच्छी गेंद माना जाता है, वैभव उसी गेंद पर भी छक्का लगाने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि गेंदबाज नई गेंद से ही उनके खिलाफ यॉर्कर डालने की कोशिश करने लगते हैं। बिश्नोई के अनुसार, वैभव की बल्लेबाजी नई गेंद के शुरुआती फायदे को भी काफी हद तक बेअसर कर देती है।

रवि बिश्नोई का यह बयान बताता है कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा सिर्फ मैचों तक सीमित नहीं है, बल्कि नेट्स में उनकी तैयारी और आक्रामक बल्लेबाजी ने अपने ही साथी खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट में उन्हें भविष्य के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में गिना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+