सचिन ने किया मुंबई टीम का बचाव, बोले- युवा खिलाड़ी अभी गलतियां करेंगे

मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन-15 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह दूसरी जीत रही तो वहीं मुंबई को लगातार 7वीं हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई की करारी हार के बाद टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने प्रतिक्रिया दी है।
मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस के कई अहम खिलाड़ी दूसरी टीमों में गए हैं। यही कारण है कि मुंबई की टीम अभी युवा है और वे अपनी गलतियों से सीखेंगे। ऐसा कहना है सचिन तेंदुलकर का। सचिन ने टीम का बचाव करते हुए कहा, 'मुंबई इंडियंस इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही है। लेकिन इस मुश्किल समय में भी हमें साथ रहना है और एक टीम के तौर पर आगे बढ़ना है। मुंबई की मौजूदा टीम युवा है। युवा खिवाड़ी अभी गलतियां करेंगे और अपनी गलतियों से सीखेंगे।"
यह भी पढ़ें- हरभजन ने बताई पंजाब की गलती, इसे बाहर करना रही सबसे बड़ी भूल
गाैर हो कि मुंबई अब तक 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। तेंदुलकर ने कहा, 'सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि क्रिकेट के इस रूप में कोई टीम नहीं है जिसने इसका अनुभव नहीं किया हो। टी20 फॉर्मेट में मैच के दौरान अहम पल अक्सर आपके पक्ष में नहीं होते हैं। क्या आप कभी दूसरी या तीसरी आखिरी गेंद पर हारते हैं? सच कहूं तो इस बार हमारे पास ज्यादा मौके नहीं थे। मैं एक बात और स्पष्ट करना चाहूंगा। यानी मुंबई टीम के खिलाड़ी इस तरह की प्रदर्शनी के बाद अभ्यास सत्र में कड़ी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।"
Recommended Video

इस बीच मुंबई की टीम इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसने अब तक सात मैच खेले हैं और सभी सात हारे हैं। नतीजतन, मुंबई की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे नीचे है।












Click it and Unblock the Notifications