हरभजन ने बताई पंजाब की गलती, इसे बाहर करना रही सबसे बड़ी भूल

नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जॉनी बेयरस्टो के लिए भानुका राजपक्षे को बाहर करने के लिए पंजाब किंग्स की खिंचाई की है। बेयरस्टो जैसी ही टीम के साथ जुड़े तो राजपक्षे बाहर हो गए। श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज राजपक्षे शानदार फॉर्म में थे, क्योंकि उन्होंने 230.56 की आश्चर्यजनक स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में 83 रन बनाए थे। वह सभी मैचों में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखे, साथ ही तेजी से रन बनाते दिखे। वहीं बेयरस्टो ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और चार मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए हैं। हरभजन को लगता है कि राजपक्षे को बाहर करना एक बड़ी गलती थी।
यह भी पढ़ें- कोहली का दिमाग तल ना जाए, अब लेना होगा ब्रेक, रवि शास्त्री ने कही दमदार बात

आपको उसके साथ बने रहने की जरूरत है
स्पोर्ट्सकीड़ा के शो एसके स्ट्रेट टॉक पर हरभजन ने कहा, "आपको ऐसे खिलाड़ी को कभी भी प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं करना चाहिए जो फॉर्म में हो। जब कोई आपके लिए अच्छा कर रहा हो और आप उसे जॉनी बेयरस्टो के लिए बाहर कर देते हैं और मान लेते हैं कि वो काम करेगा तो ऐसा जरूरी नहीं है। जब भी कोई खिलाड़ी अच्छा फाॅर्म दिखा रहा होता है तो आपको उसके साथ बने रहने की जरूरत है। फिर चाहे ही आपको सीनियर खिलाड़ी को बाहर ही बैठाना पड़े, पर आपको पहले टीम के बारे में सोचने की जरूरत है। "
Recommended Video

पंजाब के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर रहे हैं
हरभजन का मानना है कि पीबीकेएस बल्लेबाजों को शुरूआती समय में ही आक्रामक क्रिकेट खेलने की रणनीति पर ध्यान देना चाहिए। हरभजन ने कहा, "पंजाब क्रिकेट का ब्रांड खेलते हैं। अगर पावरप्ले में उनके दो या तीन विकेट भी गिर जाते हैं तो वह अटैकिंग खेल खेलना जारी रखते हैं। जब भी आप विकेट गंवाते हैं, तो समझदारी भरी बल्लेबाजी के जरिए साझेदारी करने की जरूरत होती है। पंजाब के बल्लेबाज ऐसा नहीं कर रहे हैं।"

शिखर धवन निभा रहे हैं सही भूमिका
साथ ही हरभजन को लगा कि शिखर धवन ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो सफल रहे हैं और कोई भी आगे कदम बढ़ाने में सफल नहीं हुआ है। हरभजन ने कहा, "पंजाब को अपनी पारी के लिए सूझबूझ भरी सोच चाहिए। शिखर धवन वह भूमिका कर रहे हैं लेकिन उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज छक्के लगाते नजर आते हैं। खेल की बुनियादी बातों को न भूलें क्योंकि सिंगल और डबल्स भी टी20 क्रिकेट का हिस्सा हैं, न कि सिर्फ छक्के लगाना ही जरूरी हैं।" बता दें कि पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला 9 विकेट से बुरी तरह गंवा दिया, जब उन्होंने 20 ओवरों में कुल 115 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications