LSG vs RR: गेंदबाजों के दम पर राजस्थान ने फिर लखनऊ को किया धराशायी, अधर में पहुंची क्वालिफिकेशन रेस
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 63वां मैच मुंबई के ब्रॉबोर्न स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर फैन्स को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंटस के बीच एक बार फिर से रोमांचक मैच देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और यशस्वी जायसवाल (41), संजू सैमसन (32) और देवदत्त पाड्डिकल (39) की अहम पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने काफी लड़ाई की लेकिन 154 रन के स्कोर पर ही पहुंच सकी तो वहीं पर गेंदबाजों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 24 रनों से जीत हासिल कर ली है।

इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अंकतालिका में 16 अंक हासिल कर लिये हैं और बेहतर ने रन रेट के चलते अब दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है। इस जीत के साथ ही प्लेऑफ का समीकरण और भी रोमांचक हो गया है। अब लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के पास एक-एक मैच बचा है और 18 अंक लेकर न सिर्फ ही क्वालिफाई करने का मौका है बल्कि टॉप 2 में भी खत्म करने का मौका है।

रोमांचक हुआ प्लेऑफ का समीकरण
हालांकि 16 अंक होने की वजह से अब प्लेऑफ का समीकरण बेहतरीन हो गया है और अगर दोनों टीमें अपना अगला मैच हार जाती हैं तो 16 अंक पर पहुंचने वाली टीमों की संख्या बढ़ जायेगी। इसका मतलब है कि अब प्लेऑफ में पहुंचने वाली एक नहीं बल्कि दो टीमों के क्वालिफाई करने के लिये नेट रन रेट खेल में आयेगा। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के पास भी 16 अंक तक पहुंचने का मौका है, वहीं पर केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14 अंक के साथ क्वालिफाई करने की असंभव उम्मीद के साथ रेस में बरकरार है।

बॉलर्स ने दिलाई अच्छी शुरुआत
179 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजाएंटस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई। ट्रेंट बोल्ट ने पहले क्विंटन डिकॉक (7) को तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा तो वहीं पर अगली ही गेंद पर आयुष बदौनी का विकेट हासिल किया। छठे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान केएल राहुल (10) का विकेट लेकर तीसरा झटका दिया और लखनऊ को बैकफुट पर धकेल दिया। पावरप्ले में 3 विकेट खो देने की वजह से लखनऊ की टीम 6 ओवर्स में 32 रन ही बना सकी।

हुड्डा-पांड्या ने कराई लखनऊ की वापसी
यहां पर दीपक हुड्डा (59) ने क्रुणाल पांड्या (25) के साथ पारी को संभालने का काम किया और चौथे विकेट के लिये 65 रनों की साझेदारी कर संभाला लेकिन इस दौरान तेजी से रन नहीं बनाने की वजह से टीम पर दबाव आ गया। अश्विन ने पांड्या का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ा और अपनी टीम की वापसी करा दी। वहीं पर चहल ने दीपक हुड्डा को स्टंप करा कर न सिर्फ अपनी पर्पल कैप को वापस लिया बल्कि लखनऊ की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया।

गेंदबाजों के दम पर जीती राजस्थान रॉयल्स
इसके बाद ओबेड मैकॉय ने एक ओवर में दो विकेट लेकर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम की कमर तोड़ दी और अपनी टीम को मैच जिता दिया। लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और 24 रनों से मैच हार गई। राजस्थान रॉयल्स के लिये ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, तो वहीं पर ओबेड मैकॉय ने भी 4 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाये। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 2 विकेट लेकर 32 रन दिये तो वहीं पर युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किये।
-
Vaibhav Suryavanshi IPL Salary 2026: आईपीएल में कितनी है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? BCCI भी देती है मोटा पैसा! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications