IND vs WI के 100वें टेस्ट को रोहित ने बताया बड़ा मौका, विंडीज क्रिकेट की मौजूदा हालत पर भी खुलकर बोले कप्तान

India vs West Indies 100th Test Match: भारत और वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम 20 जुलाई को जब त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में मौजूदा टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगी तो यह दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट मैच भी होगा।

भारत और वेस्टइंडीज ने अभी तक 99 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया के 23 जीत हैं और वेस्टइंडीज ने 30 टेस्ट मैच जीते हैं। दोनों के बीच 46 मैच ड्रा हुए हैं और कोई भी मुकाबला टाई नहीं हुआ है। (Image- BCCI/Screenshot)

 Rohit Sharma talks about 100th Test between India and West Indies

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वें टेस्ट मैच का खेलना अपने आप में काफी बड़ा अवसर है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बात की है। रोहित ने दूसरे टेस्ट मैच की से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, "यह काफी बड़ा मौका है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट इतिहास काफी पुराना है। मैं तो तब पैदा भी नहीं हुआ था, तब से यह चल रहा है।

"आप जान सकते हैं कि इतना लंबा इतिहास है। दोनों ने अच्छा क्रिकेट खेला है, लोगों को एंटरटेन किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह टेस्ट मैच भी ऐसा ही रहेगा। हालांकि मौसम के ऊपर एक बड़ा सवाल रहेगा लेकिन जरूरी है कि गेम पर फोकस किया जाए और मैच को जीता जाए। कैसे हम अच्छा कर सकते हैं, जैसे हमने अपने अंतिम मुकाबले में किया था।"

ये भी पढ़ें- IND vs WI: त्रिनिदाद टेस्ट से पहले 'प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद' ब्रायन लारा से की भारतीय खिलाड़ियों ने मुलाकात

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के ढलते ग्राफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे अंदर की बात नहीं पता है, लेकिन अभी तक मैं जितने भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के साथ खेला हूं, उनमें टैलेंट काफी है। यहां तक कि पहले टेस्ट मैच में भी अगर उनके पास स्पिनर उपलब्ध रहते तो पिच पर काफी टर्न और बाउंस मौजूद था।

"अंदर की समस्या मैं नहीं बता सकता हूं। लेकिन हम लोग जब इनके खिलाफ खेलते हैं, तो हम यह नहीं सोचते हैं कि इन लोगों के साथ क्या हो रहा है। हम अपने आपको एक टीम के तौर पर देखते हैं कि हमें यहां जीतने के लिए क्या करना है। पिछले 8-9 टूर पर मेरा फोकस यही रहा है। जब तक मैं खेल रहा हूं, मेरा फोकस यही रहेगा। रिटायरमेंट के बाद में यह कोशिश करूंगा कि अंदर की बात जान सकूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+