IND vs WI: त्रिनिदाद टेस्ट से पहले 'प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद' ब्रायन लारा से की भारतीय खिलाड़ियों ने मुलाकात
India tour of West Indies 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच से पहले दिग्गज ब्रायन लारा से मुलाकात की है। लारा 90 के दशक में कैरेबियाई क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज थे।
रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा कई भारतीय क्रिकेटर बाए हाथ के लीजेंडरी बल्लेबाज से मिलते हुए नजर आए। लारा ने टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम के युवाओं को रेड बॉल क्रिकेट के कुछ गुर भी सिखाए थे। (Image- BCCI/PTI)

भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच आसानी से जीत चुकी है। दूसरा मैच कल यानी 20 जुलाई को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में है। लारा यही से ताल्लुक रखते हैं और उनको प्रिंस ऑफ त्रिनिदाद के नाम से भी जाना जाता है। लारा के साथ बातचीत करने वाले खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद सिराज और रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे।
इस टीम में राहुल द्रविड़ ऐसे शख्स हैं जिन्होंने लारा के खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है। अब द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं। उनके व लारा के बीच काफी बातचीत देखी गई। फिलहाल क्रिकेट में अपने खराब दिनों से गुजरती वेस्टइंडीज टीम को लारा जैसी शख्सियत के फुल टाइम मार्गदर्शन की गंभीर जरूरत है।
लारा भारतीय क्रिकेट सिस्टम में भी काफी सक्रिय हैं। वे आईपीएल में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। इस फ्रेंचाइजी द्वारा अलग अलग देशों में खरीदी गई टीमों में भी लारा की जिम्मेदारी रहती है।
दूसरी ओर, भारतीय टीम त्रिनिदादा में एक और मैच आसानी से जीतने की ओर देख रही है। हालांकि रोहित ने बताया है कि इस बार उनके सामने डोमिनिका जैसी स्पष्टता मौजूद नहीं है क्योंकि त्रिनिदाद में बारिश को लेकर काफी बातचीत हो रही है। रोहित का कहना है कि वे परिस्थितियों को देखकर ही कोई फैसला करेंगे। बहुत ज्यादा नाटकीय परिस्थितियां देखने के लिए मिलने की उम्मीद कम ही है।
ये भी पढ़ें- IND A vs PAK A: पाकिस्तान को हंगरगेकर ने दिए शुरुआती झटके, खाता भी नहीं खोल सके दोनों बल्लेबाज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर, 20 जुलाई, गुरुवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम स्क्वॉड इस प्रकार है-
वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, के.एस. भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications