IND vs WI : सीरीज जीतने पर खुश हुए रोहित, पंत से ओपनिंग करवाने की बताई वजह

नई दिल्ली। भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 193 पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने 44 रन से मैच जीत लिया। साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली। तीन मैचों की सीरीज में भारत के पास 2-0 की अजय बढ़त है। सीरीज जीतने पर कप्तान रोहित शर्मा ने खुशी जताते हुए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। साथ ही बताया कि आखिर क्यों रिषभ पंत को ओपनिंग करने के लिए उतारा गया।

यह भी पढ़ें- 'कोहली अभी 1-2 साल के लिए संभाल सकते हैं RCB की कमान'

सीरीज जीतना अच्छा अहसास

सीरीज जीतना अच्छा अहसास

रोहित शर्मा ने जीत के बाद कहा, ''जाहिर तौर पर सीरीज जीतना अच्छा अहसास है। कुछ चुनौतियां थीं, लेकिन केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की पार्टनरशिप में काफी मैच्योरिटी थी। हमें अंत में एक सम्मानजनक स्कोर मिला। हमें पता था कि हम इसको बचाने के लिए लड़ सकते हैं। पूरी यूनिट ने बाहर आकर शानदार गेंदबाजी की। इन लोगों के लिए दबाव में बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण है और इसी तरह आप उनके चरित्र को आंकेंगे। उन्होंने आगे कहा, ''सूर्या को अपना समय निकालना था और समझना था कि टीम उनसे क्या चाहती है। केएल ने भी शानदार बल्लेबाजी की क्योंकि वह बैटिंग ऑर्डर में लगातार ऊपर और नीचे आ रहा है।''

इसलिए पंत से करवाई ओपनिंग

इसलिए पंत से करवाई ओपनिंग

वहीं रिषभ पंत को बताैर ओपनर उतारने पर रोहित ने कहा, ''मुझे अलग-अलग चीजों को आजमाने के लिए कहा गया है, इसलिए वह कुछ अलग था। हम इसे एक मैच में आजमाना चाहते थे और यह कोई स्थायी चीज नहीं है। शिखर धवन को अगले मैच के लिए वापस आना चाहिए। हमें कुछ चीजों को आजमाते हुए कुछ मैच हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि आने वाले लक्ष्यों को देखना महत्वपूर्ण है। हम देखेंगे कि अंतिम मैच के लिए टीम संयोजन क्या अच्छा काम करता है। ओस न देखकर मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ। मैंने लंबे समय से भारत में ऐसा जादू कभी नहीं देखा। बहुत तेज गेंदबाजी की और इसे जारी रखा। दूसरों ने उसकी तारीफ की। जब आपके पास पांच गेंदबाज हों और दीपक छठे स्थान पर हों, तो आपको हमेशा गेंदबाजों को घुमाते रहने की जरूरत होती है।''

कप्तान के रूप में शानदार शुरूआत

कप्तान के रूप में शानदार शुरूआत

बता दें कि सीमित ओवरों के कप्तान बनने के बाद रोहित की यह पहली वनडे सीरीज है। विंडीज के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब दूसरे मैच में टीम ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली। मैच की बात रें तो सूर्यकुमार ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने 49 रनों की पारी खेली। पंत को बताैर ओपनर उतारा गया, लेकिन वह 34 गेंदों में 18 रन बना सके। वहीं गेंदबाजी में भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा छा गए जिन्होंने 9 ओवर में महज 12 रन देकर 4 विकेट ले लिए। उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला। अब सीरीज का आखिरी मैच 11 फरवरी को होगा, जिसे जीत भारत मेहमान टीम का क्लीन स्विप करना चाहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+