रोहित शर्मा ने टी20 से संन्यास पर किया इंकार, 2024 वर्ल्ड कप में खेलने पर दिया बड़ा संकेत
India's T20 captaincy: भारत के टी20 सेटअप में 2022 टी20 विश्व कप के बाद एक बड़े बदलाव के तहत हार्दिक पांड्या को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टी20 से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन दोनों ही टी20 से बाहर हैं।
चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका देना पसंद किया है। रोहित के 2023 वनडे विश्व कप के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने पर संदेह है, लेकिन उन्होंने खुद एक बड़ा संकेत दिया है कि वह जल्द ही संन्यास नहीं लेना चाहते हैं।

एक ऑनलाइन वीडियो में, रोहित को 2024 टी20 विश्व कप के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। ये टूर्नामेंट अगले साल संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाला है। रोहित ने अमेरिका में एक इवेंट में स्वीकार किया कि वह अगले साल के मेगा इवेंट का इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो में रोहित ने कहा, "सिर्फ जाकर एन्जॉय करने से ज्यादा, यहां (अमेरिका में) आने का एक और कारण है। क्योंकि आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप आ रहा है। जून में यहां में टी20 वर्ल्ड कप (2024) होगा। तो, मुझे यकीन है कि हर कोई उत्साहित है। तो, हां, हम भी उसको लेकर उत्सुक हैं।"
रोहित शर्मा ने कहा, "हमारे पास जून 2024 में टी20 विश्व कप है। यह बहुत ही रोमांचक होगा और हम इसका इंतजार कर रहे हैं।"
ये भी पढ़ें- वसीम जाफर ने द्रविड़ को दिया सुझाव, कहा- दूसरे टी20 में ईशान किशन की जगह इस बल्लेबाज को मौका दें
हार्दिक के टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद, रोहित अब सिर्फओडीआई और टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज ने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी बार टी20 मैच में हिस्सा लिया था।
रोहित के अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद वैसे धुंधली ही है। आईपीएल में भी, रोहित का सीजन काफी खराब रहा, उन्होंने 16 मैचों में 332 रन बनाए। उन्होंने सीजन में केवल 2 अर्धशतक बनाए, जिससे सबसे छोटे प्रारूप में उनकी निरंतरता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications