वसीम जाफर ने द्रविड़ को दिया सुझाव, कहा- दूसरे टी20 में ईशान किशन की जगह इस बल्लेबाज को मौका दें

India vs West Indies: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर चाहते हैं कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक महत्वपूर्ण बदलाव करें। पहले टी20 मैच में भारत को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में ईशान किशन और शुभमन गिल ने कुछ खास नहीं कर सके थे। जाफर का मानना है कि यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जाना चाहिए।

IND vs WI

जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "मैं यशस्वी जायसवाल को देखना चाहता हूं। वह ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहिए। मैं किशन की जगह जायसवाल को देखना चाहता हूं। किशन का टी20 फॉर्म मुझे चिंतित करता है। पिछले 15 पारियों में उन्होंने 40 रन भी नहीं बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत कम है। इसलिए, यह एक चिंता का विषय है, लेकिन वह वनडे में अच्छी फॉर्म में थे। यह एक अलग प्रारूप (टी20) है। उन्होंने आईपीएल में भी औसत सीजन बिताया था।"

जाफर ने कहा कि जायसवाल को मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह भारत के लिए टेस्ट सीरीज में भी सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

ये भी पढ़ें- गन्ने के खेत से विश्व चैंपियन तक: ऐसी है 17 साल की अदिति स्वामी की तीरंदाजी की कहानी

उन्होंने कहा, "क्यों न उस लड़के को मौका दिया जाए जिसने आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है? उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड जीता है और वह आत्मविश्वास से भरा है। मैं निश्चित रूप से उस बदलाव की ओर देखूंगा।

पहला टी20 मुश्किल पिच पर खेला गया था, इसलिए उनसे (किशन और गिल) उस तरह से खेलने की उम्मीद करना बहुत ज्यादा है। दूसरे टी20 मैच के लिए पिच को देखना महत्वपूर्ण है। अगर यह अच्छी है, तो हमारे बल्लेबाज निश्चित रूप से अच्छा खेलेंगे।"

पिछले मुकाबले में जेसन होल्डर की बढ़िया गेंदबाजी के भारत को अंतिम ओवर तक गए रोमांचक मुकाबले में हार मिली थी। ईशान किशन ने 9 गेंदों पर 6 ही रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+