VIDEO: भुवनेश्वर कुमार से छूटा कैच तो रोहित शर्मा ने गुस्से में गेंद को मारी लात, पुराना वीडियो वायरल
एशिया कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस बेहद निराश हैं। वह अपनी नाराजगी लगातार सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 7 सितंबर। एशिया कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस बेहद निराश हैं। वह अपनी नाराजगी लगातार सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक टीवी शो के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के बिहेवियर को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। शोएब के मुताबिक रोहित शर्मा मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों पर कई बार गुस्से होते नजर आए।

रोहित शर्मा का पुराना वीडियो वायरल
श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भुवनेश्वर कुमार अपनी गेंद पर रोवमैन पॉवेल का कैच छोड़ते दिखाई देते हैं, जिसके बाद उनके पास खड़े रोहित शर्मा गुस्से में आकर गेंद पर जोर से लात मारकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। रोहित शर्मा के इस वीडियो को फैंस अलग-अलग कैप्शन डालकर शेयर कर रहे हैं।
#captaincy #ViratKohli
— Bhutavale Aniket👑😘 (@AniketBhutavale) September 6, 2022
Bad behaviour rohit sharma pic.twitter.com/ndeOUtY6SJ
पाकिस्तान के खिलाफ भी गुस्से में नजर आए थे रोहित
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 4 सितंबर रविवार को मैच के दौरान रोहित शर्मा गुस्से में नजर आए थे। रोहित शर्मा ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या को आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में फटकार लगाते दिखाई दे रहे थे। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी के दौरान अक्सर खिलाड़ियों की गलती पर उनसे बातचीत करते दिखाई देते रहते हैं। जिसे क्रिकेट के कुछ जानकार सही नहीं मानते हैं और रोहित के इस बिहेवियर को टीम के लिए सही नहीं मानते।
This is so called CAPTAIN ! @ImRo45
— Nishi ❤️🔥 (@hindu_nishi) September 7, 2022
Learn what captaincy and to maintain temperament from the great #MSDHONI #shame https://t.co/qiWD94Q79s
Shameful Sharma 👎🏼
— Doosra View (@DoosraV) September 7, 2022
Bhuvi gave his back to India in this Asia cup and this is the respect he gets #AsiaCup2022 #RohitSharma𓃵 #RohitSharma #Rohit https://t.co/xPt7Uihxkr
एशिया कप से लगभग बाहर हो गई है भारतीय टीम
एशिया कप के पिछले दोनों ही मुकताबलों को भारतीय टीम डिफेंड करने में नाकाम रही थी। जिसकी एक बड़ी वजह भुवनेश्वर कुमार की डेथ ओवर में की गई गेंदबाजी भी रही। भारतीय टीम एशिया कप 2022 से लगभग बाहर हो चुकी है। सुपरफोर में लगातार दो मुकाबलों को हारकर भारतीय टीम ने खुद फाइनल के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हैं। वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखने वाली भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन को फैंस हजम नहीं कर पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications