RCB की खिताबी जीत के बाद जश्न में डूबे विराट और अनुष्का, डांस फ्लोर पर बिखेरा जलवा, पार्टी वीडियो आया सामने!

IPL 2026, RCB Virat Kohli: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को मात देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। इस खिताबी जीत के बाद आरसीबी कैंप और खिलाड़ियों के बीच जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर टीम के सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का चैंपियन डांस फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर जमाया कब्जा (IPL 2026, RCB Virat Kohli)

मैदान पर हमेशा आक्रामक और अनुशासित दिखने वाली आरसीबी की टीम फाइनल जीतने के बाद बेहद रिलैक्स और खुशनुमा मूड में नजर आई। खिलाड़ियों, उनके परिवारों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आयोजित एक क्लबिंग स्टाइल पार्टी में विराट कोहली ने अपने चिर-परिचित फ्रीस्टाइल डांस से महफिल लूट ली। लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma 1

कोहली-अनुष्का का डांस वीडियो वायरल

लगभग एक दशक पहले अपने बेखौफ डांस मूव्स के लिए मशहूर रहे कोहली इस विक्ट्री पार्टी में उसी पुराने अंदाज के साथ थिरकते दिखे। इस खास पल में अनुष्का शर्मा और दिनेश कार्तिक ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस द चैंपियन डांस कह रहे हैं। आरसीबी ने इस जीत के साथ आईपीएल इतिहास के एक बेहद खास क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है।

IPL 2026 फाइनल में RCB को मिली ऐतिहासिक जीत, बेंगलुरु पुलिस ने जश्‍न को लेकर जारी की सख्‍त एडवाजरी
IPL 2026 फाइनल में RCB को मिली ऐतिहासिक जीत, बेंगलुरु पुलिस ने जश्‍न को लेकर जारी की सख्‍त एडवाजरी

आरसीबी ने जीत के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

कप्तान रजत पाटीदार के कप्तानी में बेंगलुरु ने लीग के 19 साल के इतिहास में वो मुकाम हासिल किया है, जहां अब तक केवल दो टीमें ही पहुंच सकी थीं। आरसीबी लगातार दो सीजन (2025 और 2026) आईपीएल ट्रॉफी जीतकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली इतिहास की केवल तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा केवल महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (2010 और 2011) तथा रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (2019 और 2020) ही कर सकी थीं।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जीते IPL में 4 बड़े अवॉर्ड, इनाम लेकर दे गए सभी टीमों को चेतावनी
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जीते IPL में 4 बड़े अवॉर्ड, इनाम लेकर दे गए सभी टीमों को चेतावनी

Gujarat Titans: फाइनल हारने के बाद होटल जा रही GT की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, कैसे हुआ हादसा?
Gujarat Titans: फाइनल हारने के बाद होटल जा रही GT की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, कैसे हुआ हादसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+