'नीलामी भी आ रही है', रोहित शर्मा ने लिया चहल का इंटरव्यू, किए ये सवाल
नई दिल्ली। विंडीज के खिलाफ भारत को पहले वनडे में जीत दिलाने के लिए स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अहम रोल निभाया। चहल ने 9.5 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके चलते मेहमान टीम 176 पर ढेर हो गई। चहल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी 3 विकेट लिए। जवाब में फिर भारत ने रोहित शर्मा की 60 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। मैच के बाद कप्तान रोहित ने चहल का इंटरव्यू लिया। इस दाैरान रोहित ने चहल से कुछ सवाल किए।

चहल ने मैच के दाैरान अपना 100वां वनडे विकेट भी लिया। रोहित ने पूछा- 100 विकेट लेना बड़ी उपलब्धि है। कैसे लगा आपको? चहल ने जवाब देते हुए कहा, ''पिछले पांच सालों में मेरे करियर में उतार-चढ़ाव वाला समय रहा है। लेकिन बहुत अच्छा लगता है, जब आप किसी भी फाॅर्मेट में 100 विकेट लेते हैं तो यह एख अच्छा अहसास होता है, यह बड़ी बात है। मैंने सोचा नहीं था कभी कि मैं इसे इतनी जल्दी हासिल कर लूंगा।''
यह भी पढ़ें- फिर आ गई वो तारीख, जब अनिल कुंबले ने पाकिस्तान को याद कराई थी नानी
इसके अलावा रोहित ने उनकी गेंदबाजी को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना थोड़ा एंगल चेंज किया है। खासकर धीमे विकेटों के लिए। जिस समय मैं टीम का हिस्सा नहीं था तो मैं अपनी गेंदबाजी में सुधार के बारे में सोच रहा था। मैं दूसरों गेंदबाजों को देखता था जो इन विकेटों के लिए थोड़ा साइड आर्म लेते थे, इसलिए मैंने यह भी देखा कि गेंद तेज निकलता है।"
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
आखिर में रोहित ने आईपीएल 2022 के लिए आगामी मेगा नीलामी से संबंधित चहल को चिढ़ाया और उन्हें बड़ी रकम के लिए शुभकामनाएं दीं। रोहित ने कहा, "आप हमारे लिए खास खिलाड़ी हैं। मैं चाहता हूं कि आप उस मानसिकता के साथ खेलें। हमेशा उतार-चढ़ाव रहेगा,लेकिन सही मानसिकता के साथ खेलना बहुत जरूरी है। नीलामी भी आ रही है, इसलिए शुभकामनाएं।" 2016 में डेब्यू करने के बाद, चहल ने अब तक 60 वनडे मैचों में 27.3 की औसत से 103 विकेट लिए हैं। चहल इस बार नीलामी में नजर आएंगे जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगी।












Click it and Unblock the Notifications