IND A vs PAK A: रियान पराग ने छुड़ाए पाकिस्तान बल्लेबाजों के पसीने, 2 गेंदों पर लगातार चटकाए दो विकेट
Pakistan A vs India A, Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की शानदार शुरुआत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पाक बल्लेबाजों को रोकने में रियान पराग ने बड़ी भूमिका निभाई।
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ रियान पराग ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट लेकर भारत की शानदार वापसी कराई। पराग ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर उमर यूसुफ को अपनी ही गेंद पर कैच कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। इसके बाद अगली गेंद पर कासिम अकरम को हर्षित राणा के हाथेां कैच कराकर पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया। पाकिस्तान की टीम 183 के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन
बी साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, राजवर्धन हंगरगेकर।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस (कप्तान, विकेटकीपर), मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications