IND vs PAK: हाय रे किस्मत! नो बॉल पर आउट हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज, फाइनल में भारतीय गेंदबाज से बड़ी चूक
Pakistan A vs India A, Final: इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने शानदार शानदार आगाज किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। पाकिस्तान की तरफ से दोनों ही सलामी बल्लेबाज ने टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया।
सईम अयूब ने खेली ताबड़तोड़ पारी: पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने टीम के लिए शुरू से ही तेज गति से बल्लेबाजी की। 51 गेंदों पर 59 रनों की पारी में उन्होंने सात चौके और 2 छक्के लगाने का काम किया। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने भी टीम के लिए अहम 65 रन जोड़ने में सफलता हासिल की। साहिबजादा फरहान को कप्तान यश ढुल ने ध्रुव जुरेल की मदद से रन आउट किया।

नो बॉल पर मिली विकेट: इस मुकाबले में राजवर्धन हंगरगेकर ने चौथे ही ओवर में ही विकेट हासिल कर लिया था। राजवर्धन हंगरगेकर की गेंद पर सईम अयूब ने हवा में एक बड़ा शॉट लगाया, जिसे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने पकड़ लिया। लेकिन अंपायर ने इस गेंद को नॉ बॉल करार दे दिया। राजवर्धन हंगरगेकर की यह गलती इस फाइनल मैच में भारत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान भारत के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन: बी साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, राजवर्धन हंगरगेकर।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस (कप्तान, विकेटकीपर), मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम।












Click it and Unblock the Notifications