Rishabh Pant & Isha Negi : ऋषभ के एक्सीडेंट के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ईशा को इंटरनेट पर खोज रहे हैं लोग, क्यों?
अपने खेल की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले ऋषभ पंत के दिल पर राज ईशा नेगी करती हैं। दोनों साल 2020 से रिलेशनशिप में हैं।

Rishabh Pant & Isha Negi Relationship: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के दुर्घटना में घायल होने से देश के लोग काफी परेशान हैं। हालांकि ऋषभ पंत की स्थिति पहले से बेहतर है और वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं लेकिन हादसे की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं वो काफी डराने वाले हैं, इसलिए जब तक पंत अस्पताल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक लोगों को चैन नहीं आएगा।

गर्लफ्रेंड ईशा नेगी को खोज रहे हैं लोग
पंत के लिए आम से लेकर खास तक ने ट्वीट किया है। उनके लिए उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में लोग उनके लिए भी परेशान हैं और उनके लिए ऊपर वाले से प्रेयर कर रहे हैं।
फेक Twitter अकाउंट एक्टिव
लेकिन इसी बीच उनके नाम से एक फेक Twitter अकाउंट एक्टिव हो गया है, जिसमें ईशा के नाम से ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा है-" Get well soon Rishabh pant ❤️., जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है।"
Shreyas Iyer: करोड़ों के मालिक श्रेयस कर रहे हैं इस हसीना को डेट?

Fake Tweet पर लोगों ने पूछा-'अरे इतना लेट'
ईशा के इस फेक ट्वीट पर भी काफी लोगों ने Retweet करके पंत के लिए प्रार्थना की है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ट्वीटर पर लिखा है 'अरे इतना लेट'। तो कुछ लोगों ने ईशा को तसल्ली देते हुए लिखा है कि 'चैंप जल्दी वापस आएंगे।'
Wisden T20 Team of the Year: सूर्यकुमार को मिली विजडन लिस्ट में जगह

पंत अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे
मालूम हो कि शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत अपने परिवार वालों के साथ नए साल का जश्न मनाने और अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रूड़की की ओर रवाना हुए थे लेकिन बदकिस्मती से वो हादसे के शिकार हो गए, पंत अपनी गाड़ी खुद ड्राइव कर रहे थे।
पंत की कार जलकर राख हो गई
लेकिन झपकी आ जाने की वजह से वो अपना नियंत्रण कार पर से खो बैठे और उनका कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर डिवाइडर से टकरा गई। पंत विंडो सीट तोड़कर बाहर तो आ गए लेकिन उनकी कार जलकर राख हो गई। पंत का इलाज इस वक्त देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी देखरेख डॉक्टरों की एक बड़ी टीम कर रही है।

कौन हैं ईशा नेगी?
आपको बता दें कि अपने खेल की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले ऋषभ पंत के दिल पर राज ईशा नेगी करती हैं। दोनों साल 2020 से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली ईशा हद से ज्यादा हसीन हैं। पंत ने खुद अपने ईशा के रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया पर बताया था।
(यहां देखें ईशानेगी का ओरिजनल इंस्ट्राग्राम अकाउंट)
इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय हैं ईशा
मालूम हो कि नेगी मूल रूप से उत्तराखंड से हैं लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है। वो पेसे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और जब से लोगों को ये पता चला है कि वो ऋषभ की गर्लफ्रेंड हैं तब से उनकी लोकप्रियता में चौतरफा इजाफा हुआ है, सोशल मीडिया की उनकी तस्वीरें उनके हसीन होने का सबूत खुद ब खुद दे देती हैं।













Click it and Unblock the Notifications