Rishabh Pant: वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत की हेल्थ पर सामने आया बड़ा अपडेट
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की सेहत में सुधार का एक नया फोटो सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बल्लेबाज की जल्द ही क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि उम्मीद से पहले उनकी रिकवरी हो जाएगी।
Rishabh Pant Health Update: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। दुर्घटना में घायल होने के कारण उन्हें आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर होना पड़ा, उनकी कमी को दोनों ही जगह महसूस किया गया। इस बीच अच्छी खबर ये है कि पंत की सेहत में सुधार का एक नया फोटो और वीडियो सामने आया है, जिसे देखने से स्पष्ट हो रहा है कि पंत लगभग ठीक हो चुके हैं।
दरअसल, CricCrazyJohns नामक ट्वीटर अकाउंट से पंत की सेहत में सुधार का एक नया फोटो और वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो में पंत को पहले सपोर्ट के साथ सीढ़ियों पर चढ़ते देखा जा सकते और फिर बिना किसी सपोर्ट के सीढ़ियों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बल्लेबाज जल्द ही क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं, क्योंकि उम्मीद से पहले उनकी रिकवरी हो जाएगी। खबर है कि वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत फिट हो सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, और अगर ऐसा होता है तो ऋषभ पंत के फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है।

दरअसल, हाल ही में पंत को बिना किसी सपोर्ट के अपने पैरों पर चलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, और उनके फैंस के द्वारा इस वीडियो को काफी प्यार मिला। लाखों लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
हाल ही में एक अच्छी खबर ये भी मिली थी जिसमें बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, 'पंत की एक और सर्जरी को लेकर चिंता थी। उनकी रिकवरी को मॉनिटर किया गया था। उनकी हेल्थ रिपोर्ट उम्मीद से ज्यादा बेहतर है। इसका मतलब यही है कि पंत की उम्मीद से पहले मैदान पर वापसी हो सकती है। फिलहाल, पंत बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं, जहां वो अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं, और मैदान पर वापसी की तैयारी में जुटे हैं।
दरअसल, पंत को दिसंबर 2022 में एक भीषण सड़क हादसे का सामना करना पड़ा, जब दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंत अपनी मां को सरप्राइस देना चाहते थे, इससे पहले ही उनके साथ एक बड़ी घटना घट गई। इस दौरान पंत को कई गंभीर चोटें आईं थीं।
पंत ने फरवरी में आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा था कि इस भयानक घटना के बाद से उन्होंने जीवन की छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना सीखा है। उन्होने कहा कि 'इस हादसे के बाद मुझे जीवन को देखने का एक नया नजरिया मिला है। आज मैं जिस चीज को महत्व देता हूं वह है अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना और यह हमारी दैनिक दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजें शामिल हैं जिन्हें हम अनदेखा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications