शादी से पहले Rinku Singh का बड़ा धमाल, योगी सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी, मस्ती में झूमे फैंस, जानिए खास बातें
Rinku Singh: स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल बातों को लेकर चर्चा में हैं। पहले उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया तो अब उनकी एक बड़ी उपलब्धि ने उनके फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल भारत के स्टार प्लेयर को योगी सरकार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नियुक्त करने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि यूपी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम-2022 के तहत रिंकू सिंह को यह पद देने का फैसला किया है। रिंकू को यो पजिशन खेल कोटा के जरिए मिल रही है।

Aaj Tak की खबर के मुताबिक रिंकू बहुत जल्द जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले हैं। यह नियुक्ति खेल उत्कृष्टता को सार्वजनिक सेवा भूमिकाओं में एकीकृत करने की राज्य की नीति के अनुरूप है। आपको बता दें कि जैसे ही ये खबर सामने आई रिंकू सिंह के फैंस काफी खुश हुए, उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत सारी बधाईयां भी दी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कौन होता है?
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA)शिक्षा विभाग का एक राजपत्रित अधिकारी होता है जो किसी जिले के तहत आने वाले एक ब्लॉक (खंड) के सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के संचालन, निरीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण का कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाना है।
फर्श से अर्श तक का सफर बहुत ही कठिन रहा (Rinku Singh)
रिंकू सिंह आज सफलता के शीर्ष पर हैं लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, उनका फर्श से अर्श तक का सफर बहुत ही कठिन रहा है लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक बार फिर से ये साबित किया कि अगर आप ईमानदारी से अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करते हैं तो सफलता आपको मिलकर ही रहती है।
आइए एक नजर डालते हैं Rinku Singh के करियर पर एक नजर
- पूरा नाम: रिंकू खांचंद सिंह
- जन्म: 12 अक्टूबर 1997, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के एक साधारण परिवार में हुआ था।
- पिता: खांचंद्र सिंह , उनके पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे।
- रिंकू ने अंडर‑16 से उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया।
- List A में उन्होंने केवल 16 वर्ष की उम्र में 83 रन की सलामी दी।
आईपीएल से चमकी रिंकू सिंह की किस्मत
- 2016‑17 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी डेब्यू किया।
- 2018‑19 रणजी ट्रॉफी में UP के लिए सबसे अधिक 953 रन बनाए
- रिंकू सिंह की जिंदगी में आईपीएल सुनहरा मौका बनकर आया जिसने उन्हें वहां पहुंचाया जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता है।
IPL करियर (Rinku Singh)
- IPL डेब्यू: 2018- पंजाब किंग्स के लिए, बाद में KKR में शामिल
- KKR के लिए 2018-2025 तक 59 मैच, 1,099 रन स्ट्राइक रेट ~145.1
- IPL 2023: 14 मैच, 474 रन, 4 अर्धशतक, स्ट्राइक रेट ~149.5
- IPL 2024: KKR की जीत में रिंकू की अहम भूमिका , GJ टाइटंस के ख़िलाफ़ आख़िरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर KKR को जीत दिलाना यादगार पल था।
अंतरराष्ट्रीय सफर
- T20I डेब्यू: 18 अगस्त 2023, आयरलैंड के खिलाफ
- ODI डेब्यू: 19 दिसंबर 2023, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
- रिंकू ने हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है ।
- दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Rinku Singh के बारे में खास बातें
- अलीगढ़ से पहला ऐसा खिलाड़ी जिसने IPL खेला।
- रणजी ट्रॉफी 2018‑19 में UP के सर्वाधिक रन (953)।
- IPL 2023 में आखिरी ओवर विवादित विजय (5 छक्के)।












Click it and Unblock the Notifications