क्या जसप्रीत बुमराह से ज्यादा कमाती हैं पत्नी संजना गणेशन? जानिए दोनों की कुल नेटवर्थ और कमाई

Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan: भारतीय टीम के जिन प्लेयर्स की जोड़ी पत्नी के साथ अच्छी लगती है और जिनको सराहना मिलती है, उनमें जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन का नाम भी शामिल है। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ गए बुमराह और संजना गणेशन की जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आती है।

बुमराह और गणेशन दोनों ही इस समय इंग्लैंड में हैं और क्रिकेट से ही जुड़े हुए हैं। संजना गणेशन आईसीसी इवेंट्स में बतौर एंकर काम करती हुई दिखाई देती हैं, वहीं बुमराह टीम इंडिया के लिए खेलते हैं। इस तरह दोनों का काम और कमाई क्रिकेट ही है। ऐसे में नेटवर्थ के बारे में जानना अहम हो जाता है।

jasprit bumrah

बुमराह की कमाई का अधिकतर हिस्सा इंटरनेशनल क्रिकेट, विज्ञापन आईपीएल से आता है। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलते हैं, इसके अलावा वह बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में टॉप ग्रेड में शामिल हैं। सभी प्रारूप में खेलने से अलग-अलग मैच फीस भी उनको मिलती रहती है।

Jasprit Bumrah की नेटवर्थ

मुंबई इंडियंस ने उनको 18 करोड़ में शामिल किया था। इसके अलावा बोर्ड के वार्षिक अनुबंध से उनको कुल 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। अन्य राशि ब्रांड प्रमोशन से भी आ जाती है। इस तरह सब कुछ मिलकर जसप्रीत बुमराह की नेटवर्थ 60 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है।

Jasprit Bumrah की पत्नी की नेटवर्थ

उनकी पत्नी संजना गणेशन टीवी होस्टिंग करती हैं और वहीं से उनको पैसा मिलता है। आईसीसी इवेंट्स में उनको होस्ट करते हुए देखा गया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण मौजूदगी के चलते संजना हर टीवी शो से ₹20-40 लाख तक कमा रही हैं, जिससे उनकी नेटवर्थ में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है।

पति और पत्नी दोनों की कुल कमाई

बुमराह की पत्नी की कुल कमाई देखी जाए, तो यह 8 से 10 करोड़ के बीच बताई जाती है। इसके अलावा उनके पासा कमाई का अन्य कोई सोर्स नहीं है। बुमराह और गणेशन दोनों की कुल नेटवर्थ लगभग 70 करोड़ के आस-पास बताई जाती है। दोनों ख़ुशी से एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+