IND vs ENG: क्या भारत ले पाएगा बदला? कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, ऐसे देख सकेंगे लाइव

India vs England 2nd Test: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत जीत के साथ की है। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। 371 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम कभी दबाव में नहीं दिखी और मैच के पांचवें दिन सिर्फ 5 विकेट खोकर 82वें ओवर में जीत हासिल कर ली।

पहला मैच इंग्लैंड के नाम (India vs England 2nd Test)

इस जीत में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का शानदार शतक और जैक क्रॉली की अर्धशतकीय पारी ने अहम भूमिका निभाई। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर दिखे। पहले टेस्ट मैच में भारत की तरफ से पांच शतक लगाए गए। इसके बावजूद टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।

India vs England 1

सीरीज़ में वापसी पर टिकी भारतीय टीम की निगाहें

अब भारतीय टीम की निगाहें सीरीज़ में वापसी पर टिकी हैं। भारत 18 साल से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं जीत पाया है, ऐसे में दूसरा टेस्ट काफी अहम होने वाला है। वहीं इंग्लैंड की टीम इस लय को बरकरार रखकर सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बुधवार, 2 जुलाई से शुरू होगा और रविवार, 6 जुलाई तक चलेगा।

कहां खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के प्रसिद्ध एजबेस्टन (Edgbaston) स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के समयानुसार (IST), मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioCinema और Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। जहां फैंस आसानी से मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।

भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया एजबेस्टन में शानदार वापसी करेगी और सीरीज़ को 1-1 से बराबर करने में सफल रहेगी। वहीं इंग्लैंड एक और मजबूत प्रदर्शन से सीरीज़ पर पकड़ मजबूत करना चाहेगा। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+