Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रिकी पोंटिंग को कमेंट्री के दौरान हॉर्ट प्रॉब्लम के चलते हॉस्पिटल में ले जाया गया- Report

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान और महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार रिकी पोंटिंग को मैच के दौरान कमेंट्री करते समय हेल्थ प्रॉब्लम के चलते हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में कमेंट्री के दौरान हॉस्पिटल ले जाना पड़ा है। बताया गया है कि उनके दिल में कुछ तकलीफ हुई है जिसके चलते कमेंट्री के दौरान ही उनको अस्पताल जाना पड़ा है।

Ricky Ponting has to go to hospital after his health scare

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोंटिंग को अचानक सेहत में गिरावट महसूस हुई और उनको हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उनके सहकर्मियों का कहना है कि वह ठीक हैं।

विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान अस्वस्थ महसूस करने के बाद लंच के समय पर्थ स्टेडियम से रवाना हुए। पंटर की उम्र 47 साल है और वे काफी फिट दिखाई देते हैं। वे इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए सेवन नेटवर्क की कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। पोंटिंग इस टीम के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

Recommended Video

    AUS vs WI: Ricky Ponting की बिगड़ी तबीयत, Perth के hospital में ले जाया गया | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    चैनल सेवन के एक प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को एक बयान में कहा, "रिकी पोंटिंग अस्वस्थ हैं और आज की बाकी कवरेज में कमेंट्री नहीं करेंगे।"

    वहीं, सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने एक रिपोर्ट में कहा, "ऑस्ट्रेलिया की टीम के डॉक्टर लेह गोल्डिंग ने 47 वर्षीय पोंटिंग को चक्कर आने की शिकायत के बाद जांच के लिए अस्पताल ले गए।"

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दाएं हाथ के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक भी हैं, जिन्होंने 1995 से 2012 तक टेस्ट करियर में 50 से ऊपर के औसत के साथ 13378 रन बनाए हैं जबकि वनडे में भी 13704 रन उनके नाम हैं।

    पंटर अब दिल्ली कैपिटल्स के कोच के तौर पर काम करने के लिए कहीं ज्यादा चर्चित हैं। वे कमेंट्री में भी सक्रिय हैं। उन्होंने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने समय में ऑस्ट्रेलिया का गोल्डन दौर देखा है जब 2004 से 2010 तक 77 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया और उनमें से 48 मैच जीते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+