'किसी भी भूमिका के लिए तैयार हूं', IPL शुरू होने से पहले बोले शिमरोन हेटमायर

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले विंडीज के धुरंधर शिमरोन हेटमायर ने राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलने की उत्सुकता जताई है। पिछले सीजन में168 से अधिक की स्ट्राइकिंग के बाद हेटमायर अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। हेटमायर ने कहा, "मैं रॉयल्स के लिए जाने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैंने अपने अच्छे दोस्त एविन लुईस से फ्रैंचाइजी के बारे में कुछ बहुत अच्छी बातें सुनी हैं और मैं टीम से जुड़कर आनंद लेने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकता।"

Shimron Hetmyer

हेटमायर टूर्नामेंट में तीसरी फ्रैंचाइजी के लिए खेलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा,, "आरसीबी के लिए मेरा पहला आईपीएल सीजन था। एक युवा खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण था और टीम में विंडीज का मैं अकेला खिलाड़ी था। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शुरुआत करना मुश्किल है। आईपीएल से एक अद्भुत खेल सीखने का अनुभव रहा है जिसने मुझे अपने और अपने खेल को अलग तरह से देखना सिखाया है और मुझे सही प्रक्रियाओं को सीखने और विकसित करने में सक्षम बनाया है।"

यह भी पढ़ें- कोहली के लिए क्यों दिखाया था 2009 में बड़ा दिल, गाैतम गंभीर ने अब खोला राज

आईपीएल के शुरूआती दिनों को याद करते हुए हेटमायर ने कहा, "यह 2018 था, मुझे जब मुंबई में रॉयल्स के साथ एक शिविर में जाने का मौका मिला। यह एक महान माहौल की तरह महसूस हुआ, कुछ वास्तव में विचारशील क्रिकेट लोगों से मिला और उनमें से कुछ को इस सीजन में भी टीम के साथ फिर देखकर खुशी हुई।'' राजस्थान रॉयल्स द्वारा इस खिलाड़ी को 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इतनी बड़ी रकम में बिकने पर हेटमायर ने यह बी कहा कि वह टीम में किसी भी भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं।

हेटमायर ने कही, "मुझ पर कीमत का कोई दबाव नहीं है, जब मैं टीम के साथ रहूंगा तो टीम की मदद करना एक चुनौती रहेगी। मूल्य टैग वास्तव में मेरे लिए मायने नहीं रखता है, यह मेरे द्वारा बनाए गए रन हैं जो टीम के लिए योगदान करने में मदद करते हैं। " साथ ही टीम में अपनी संभावित भूमिका के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा, "मैं टीम को किसी भी भूमिका के लिए तैयार हूं, जिसे करने के लिए मुझे कहा जाएगा वो करूंगा। टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना अनिवार्य है। और अंत में, जैसा कि मैंने हमेशा माना है, बस खुद को वहां से बाहर होने का मौका देना है और प्रदर्शन आएगा, चाहे मैच की स्थिति कैसी भी हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+