कोहली के लिए क्यों दिखाया था 2009 में बड़ा दिल, गाैतम गंभीर ने अब खोला राज

नई दिल्ली। विराट कोहली ने अपना पहला वनडे शतक साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था। हालांकि, शतक लगाने के बावजूद भी तब कोहली को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नहीं नवाजा गया था। कारण यह था कि इसी मैच में गाैतम गंभीर ने नाबाद 150 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में जब भारत जीता तो गंभीर को अवार्ड दिया गया, लेकिन तब बल्लेबाज ने उस अवार्ड को कोहली को साैंपते हुए सबका दिल जीत लिया था। आखिर तब गंबीर ने ऐसा क्यों किया, अब उन्होंने खुद इसके बारे में खुलासा किया।

Gautam Gambhir

इसलिए कोहली को साैंपा था अपना अवार्ड
उस मैच में भारतीय टीम जीत के लिए 316 रनों के कड़े लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 'मेन इन ब्लू' ने सात विकेट शेष रहते मैच जीत लिया था। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 114 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी। कोहली के अलावा, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने नाबाद 150 रन बनाए और कोहली के साथ 224 रनों की साझेदारी की थी। पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वह कोहली का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक था और किसी भी खिलाड़ी के लिए यह खास होता है। गंभीर ने जतिन सप्रू के साथ बातचीत में कहा, "मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जो मुझे नहीं करना चाहिए था। आप कोहली को 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाते देख सकते हैं, जो मुझे यकीन है कि वह ऐसा करेगा क्योंकि वह उस तरह का खिलाड़ी है लेकिन किसी भी खिलाड़ी को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक हमेशा याद रहेगा। मुझे अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक याद है।"

यह भी पढ़ें- धोनी के लिए कितना है सम्मान? गाैतम गंभीर ने इस मामले पर तोड़ी चुप्पी

कोहली ने जो हासिल किया उससे मैं हैरान नहीं हूं
गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि वह विराट कोहली के लिए इसे खास बनाना चाहते थे जब उन्होंने अपना पहला शतक बनाया और यही वजह है कि उन्होंने उन्हें यह पुरस्कार दिया। यह कहते हुए कि कोहली ने पिछले कुछ वर्षों में जो हासिल किया है, उससे वह हैरान नहीं हैं। गंभीर ने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि कोहली भविष्य में भी बहुत कुछ हासिल करेंगे। गंभीर ने कहा, "इसलिए मैंने उसको अवार्ड दिया था। उसके लिए शतक को खास बनाना चाहता था और ऐसा कुछ नहीं है जो मुझे या किसी और को नहीं करना चाहिए था। मेरा स्वभाव ऐसा ही है और वह उस तरह का खिलाड़ी था। और उसने जो किया है, मैं उससे बिल्कुल हैरान नहीं हूं कि उसने क्या हासिल किया है, और वह कई और चीजें हासिल करेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+